हाल ही में हुए आईपीएल मैच के दौरान मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कुछ खास हुआ. मैच के दौरान एक महिला ने दर्शकों के बीच ध्यान आकर्षित किया, जो जोर-जोर से मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए चीयर कर रही थी. वह महिला कोई और नहीं, बल्कि ब्रिटिश सिंगर और अभिनेत्री जैस्मिन वालिया थीं. जैस्मिन, जो वीआईपी एरिया में बैठकर हार्दिक और उनकी टीम को चीयर कर रही थीं, काफी खुश और आत्मविश्वास से भरी हुई दिखीं. लेकिन मैच के बाद जो हुआ, वह सबको चौंका दिया.
जैस्मिन वालिया अन्य खिलाड़ियों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स के साथ स्टेडियम से बाहर निकलीं और मुंबई इंडियंस की टीम बस में सवार हो गईं. यह बस आमतौर पर केवल खिलाड़ियों के परिवार और करीबी दोस्तों के लिए होती है. अगस्त 2024 में उस वक्त अफवाह फैमिली, जब जैस्मिन वालिया और हार्दिक दोनों ने ग्रीस से छुट्टियां बिताने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं. हालांकि, दोनों ने एक साथ तस्वीरें नहीं डालीं, लेकिन दोनों की तस्वीरों का बैकग्राउंड एक जैसा था. उसके बाद से, जैस्मिन वालिया को हार्दिक के कई मैचों में देखा गया है, जिनमें भारत बनाम पाकिस्तान जैसे बड़े मुकाबले भी शामिल हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जैस्मिन वालिया का जन्म इंग्लैंड के एसेक्स में हुआ था, और उनके माता-पिता भारतीय हैं. वह ब्रिटिश रियलिटी शो "द ओनली वे इज़ एसेक्स" में अपनी पहचान बना चुकी हैं. इसके बाद उन्होंने सिंगिंग की दुनिया में कदम रखा और उनका गाना "बॉम डिग्गी" बॉलीवुड फिल्म "सोनू के टिटू की स्वीटी" में भी शामिल हुआ. जैस्मिन वालिया इंग्लिश, पंजाबी और हिंदी में गाती हैं और उनके सोशल मीडिया पर 700,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं.
जैस्मिन वालिया 2015 में, वह "डेसि रास्कल्स 2" नाम के शो में भी नजर आईं. आजकल, वह अपनी म्यूजिक के अलावा हार्दिक पांड्या के साथ अपने करीबी रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन मैचों में जसमिन की मौजूदगी और मुंबई इंडियंस की टीम बस में उनकी सवारी ने फैंस को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि उनके बीच कुछ खास हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं