- Kareena Kapoor करीना कपूर के बचपन की फोटो
- सैफ अली खान से 10 साल छोटी हैं करीना कपूर
- करीना कपूर मना रही हैं 43वां बर्थडे
यूं तो बॉलीवुड में कई ऐसे मशहूर खानदान हैं जहां से कई बड़े स्टार निकले हैं. लेकिन बॉलीवुड का एक ऐसा खानदान भी हैं जहां से मेल स्टार तो कई निकले लेकिन उस खानदान में महिलाओं का बॉलीवुड में आना मना था. ऐसे में इस खानदान चौथी पीढ़ी की बेटियों ने इस कड़ी को तोड़कर एक नई राह बनाई. इसमें छोटी बहन ने तो बॉलीवुड में कमाल ही कर दिया है. जी हां बात हो रही है खूबसूरत और टैलेंटेड करीना कपूर खान की जिन्होंने अपनी मेहनत और एक्टिंग के बल पर बॉलीवुड में अलग मुकाम कायम किया है. आज करीना कपूर खान का जन्मदिन है और ऐसे में चलिए उनके बार में कुछ शानदार बातें साझा करते हैं.
जाने जां का मूवी रिव्यू
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
करीना कपूर बॉलीवुड के उस कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं जहां राजकपूर, ऋषि कपूर और शशि कपूर जैसे दिग्गज कलाकारों ने बॉलीवुड को एक से एक बेहतरीन फिल्में दी. करीना कपूर राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर और बबीता के घऱ जन्म लिया. हालांकि करीना और उनकी बड़ी बहन करिश्मा की परवरिश मां बबीता की देख रेख में हुई. जब करिश्मा ने बॉलीवुड डेब्यू किया तो परिवार में काफी विवाद हुआ. लेकिन करिश्मा के बाद करीना ने इस रिवाज को पूरी तरह बदल डाला. करीना ने बॉलीवुड के सुपरस्टारों के साथ काम किया और बेहतरीन फिल्में दी. उनकी पहली फिल्म थी अभिषेक बच्चन के साथ रिफ्यूजी. करीना जल्द ही बॉलीवुड में रम गई और उनकी गिनती ए ग्रेड के स्टारों में होने लगीं. पटौदी खानदान के छोटे नवाब सैफ अली खान से करीना ने शादी की और लगभग अपने ही उम्र की बेटी की मां बन गईं.
करीना की फिल्मों के बारे में तो आपने खूब सुना होगा लेकिन करीना की हिम्मत और फैसलों पर कम ही बात होती है. करीना अपने परिवार की तरफ से हॉवर्ड जाने वाली पहली लड़की थी. उनके परिवार में सब लोग चूंकि जल्दी ही एक्टिंग में व्यस्त हो गए तो बहुत ऊंचे लेवल तक पढ़ाई किसी ने नहीं की. लेकिन करीना अकेले अमेरिका जाकर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए फॉर्म भर आई और सबको हैरान कर दिया. इस बात पर पहले तो काफी विवाद हुआ लेकिन जब करीना पढ़ाई के लिए अमेरिका गईं तो उनके पिता रणधीर कपूर को काफी फक्र महसूस हुआ.देखा जाए तो ऋषि कपूर के बाद करीना कपूर ही कपूर खानदान की ऐसी हस्ती रही हैं जिनके बारे में बॉलीवुड में सबसे ज्यादा चर्चा होती रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं