फिल्म 'हनुमान, ब्रह्माण्ड का पहला सुपरहीरो' के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर की घोषणा हुई है. भारतीय मनोरंजन उद्योग में पहली बार, हनुमान कलर्स सिनेप्लेक्स और जियोसिनेमा पर एक साथ 16 मार्च, 2024 को रात 8 बजे प्रसारित होगी. अंजनाद्री के काल्पनिक गाँव में हनुमंथु को भगवान हनुमान की शक्तियां मिलती हैं, ताकि वह अपने गांव वालो की रक्षा कर सके. तेजा सज्जा ने इस फिल्म में मुख्य नायक का किरदार निभाया है, जो एक रहस्यमय मणि का सामना करने के बाद खलनायक माइकल का सामना करता है. प्रशांत वर्मा द्वारा निर्देशित, तेलुगु भाषा की इस हनुमान फिल्म में अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथकुमार और समुथिरकानी सहित कई शानदार कलाकार हैं.
वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के बारे में बात करते हुए, मुख्य अभिनेता तेजा सज्जा ने कहा, "मैं अपनी फिल्म, हनुमान के लिए मैं अपनी फिल्म हनुमान के प्रीमियर की खबर सुनकर बहुत खुश हूं. यह फिल्म मेरे लिए बहुत खास है, और मेरा मानना है कि एक साथ कलर्स सिनेप्लेक्स और जियोसिनेमा पर प्रीमियर बड़े दर्शकों, खासकर युवाओं तक पहुंचने का एक उपयुक्त तरीका है. मुझे यकीन है कि हमारी इस फिल्म के द्वारा बच्चे भगवान हनुमान की शक्ति को और अधिक सरल व मनोरंजक तरीके से समझ पाएँगे. मुझे यह जानकर बहुत संतुष्टि मिलती है कि यह फिल्म और मैं वर्तमान पीढ़ियों के बीच हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सराहना में योगदान दे रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि हर कोई हमारे इस 'ब्रह्मांड के पहले सुपरहीरो' की ताल पर झूम उठेगा."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हनुमान ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ते हुए 330 करोड़ रु. से अधिक की कमाई कर दुनिया भर में और वैश्विक स्तर पर भी 2024 में 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की रैंकिंग हासिल की है. फिल्म को अपने आकर्षक वर्णन, आश्चर्यजनक दृश्यों और शक्तिशाली प्रदर्शन के लिए आलोचकों की भी प्रशंसा मिली है. निर्देशक प्रशांत वर्मा, जो अपनी पहली फिल्म एव के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता होने के लिए जाने जाते हैं, ने इस महाकाव्य हनुमान-सुपरहीरो कहानी के माध्यम से अपने दृष्टिकोण को जीवंत किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं