Hanu Man Box Office Collection Day 1: साउथ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बहुत जल्द सुपर हीरो का जलवा दिखाई देने वाला है. इस सुपर हीरो का नाम है हनु मान. इसी नाम से फिल्म भी बनकर तैयार हो चुकी है जो 12 जनवरी 2024 यानी कि कल रिलीज होने वाली है. इस तेलुगू सुपर हीरो फिल्म में तेजा सज्जा हनुमंथु के किरदार में होंगे. फिल्म के लिए अच्छी खबर ये है कि इसे जबरदस्त एडवांस बुकिंग मिल रही है. हालांकि ये बुकिंग महेश बाबू की गुंटूर कारम से कहीं ज्यादा कम है. लेकिन फिल्म के लिए काफी अच्छी मानी जा रही है. एडवांस बुकिंग मिलने के बाद से ही फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. जो फिल्म के लिए बहुत अच्छी शुरुआत मिलने का संकेत भी दे रहा है.
फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
वर्ल्ड वाइड आंकड़ों की बात करें तो फिल्म 4.5 करोड़ की बुकिंग गुरुवार सुबह तक ही हासिल कर चुकी थी. सिर्फ ऑल इंडिया की एडवांस बुकिंग की बात करें तो ये आंकड़ा 2.5 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. सिर्फ हैदराबाद में ही फिल्म 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है. पूरे आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की बात करें तो यहां से फिल्म 2 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग मिल चुकी है. इसके अलावा बेंगलुरु में फिल्म 20 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग हासिल कर चुकी है. जबकि पूरे कर्नाटक में अब तक 0.4 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. हालांकि ये आंकड़े गुंटूर कारम की एडवांस बुकिंग के सामने बहुत छोटे हैं. लेकिन उन्हें फिल्म के बजट के हिसाब से बहुत बेहतर माना जा रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सुपर पावर मूवी है हनु मान
इस फिल्म में तेजा सज्जा, वरलक्ष्मी सरथकुमार, अमृता अय्यर, विनय राय और वेनल्ला किशोर जैसे कलाकार मौजूद हैं. फिल्म एक गांव की कहानी है, जिसका नाम है अंजनाद्री. इस गांव के रक्षक के लिए माना जाता है कि स्वयं भगवान हनुमान उसे अपनी शक्तियां देते हैं. ऐसी ही शक्तियां हनुमंथु बने फिल्म के लीड एक्टर तेजा सज्जा को भी मिली हैं. जो अपने गांव की रक्षा करने के लिए हमेशा तैयार रहता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं