सुपरहिट साउथ फिल्मों का रीमेक अब सफलता की गारंटी नहीं रह गई है.साल 2023 की बात करें तो अभी तक सेल्फी, शहजादा और भोला का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हश्र हुआ है. भोला तमिल फिल्म कैथी का रीमेक थी. शहजादा तेलुगू फिल्म अला वैकंठपुरमुलू का रीमेक थी और सेल्फी मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस का रीमक थी. लेकिन तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पस्त रहीं. इस हफ्ते तमिल फिल्म तडम का हिंदी रीमेक गुमराह रिलीज हुई है. फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, मृणाल ठाकुर और रोनित रॉय लीड रोल में हैं. फिल्म के डायरेक्टर हैं वर्धन केतकर. आइए जानते हैं कैसी है फिल्म.
गुमराह की कहानी
एक कत्ल होता है, और उसकी गुत्थी सुलझाने का जिम्मा है मृणाल ठाकुर के जिम्मे है जो पुलिस अफसर है. वो इस केस में उलझती जाती है और उसे पता लगता है कि एक शख्स है जिसका एक हमशक्ल भी है. यह शख्स है आदित्य रॉय कपूर. इस तरह इस कत्ल के केस को सुलझाते हुए कई नई गुत्थियां सामने आती हैं. फिल्म में डायरेक्टर ने बॉलीवुड टच डालने की कोशिश की है. यही वजह है कि कहीं ड्रामा ज्यादा हो गया है तो कहीं गाने फिल्म के फ्लो को तोड़ते हैं. फिल्म का ट्रीटमेंट कसौटी पर खरा नहीं उतरता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गुमराह में एक्टिंग
जब किसी फिल्म में हमशक्ल का कैरेक्टर आता है तो उसमें एक्टर को बहुत मेहनत करनी पड़ती है क्योंकि डबल रोल निभाना आसान नहीं. दो अलग-अलग कैरेक्टर्स को जीना होता है. इस मामले में आदित्य रॉय कपूर थोड़ा चूक जाते हैं. लेकिन मृणाल ठाकुर एक्टिंग के मोर्चे पर अपनी हर फिल्म के साथ निखरती जा रही हैं. बाकी फिल्म में सबने ठीक-ठाक काम किया है.
गुमराह वर्डिक्ट
गुमराह एक मर्डर मिस्ट्री है. इसे डबल रोल का झमेला भी है. फिल्म में सस्पेंस भी है. साउथ की पॉपुलर फिल्म का रीमेक भी है. लेकिन कमजोर ट्रीटमेंट. गाने और बहुत ज्यादा ड्रामा भी है. कुल मिलाकर आदित्य रॉय कपूर के फैन्स और जिन्होंने तडम नहीं देखी है वह इस फिल्म को एक बार देख सकते हैं, लेकिन ज्यादा उम्मीदें लगाकर मत जाइएगा.
रेटिंग: 2.5/5 स्टार
डायरेक्टर: वर्धन केतकर
कलाकार: आदित्य रॉय कपूर, मृणाल ठाकुर और रोनित रॉय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं