Gullak Season 4 Review in Hindi: एक मध्यवर्गीय परिवार. परिवार में दो बेटे और माता-पिता. परिवार का रोजाना की जिंदगी का संघर्ष. खट्टी-मीठी नोकझोंक. गली मोहल्ले के किस्से. कुछ इस तरह की कहानी लेकर आई थी टीवीएफ की वेब सीरीज गुल्लक. इस वेब सीरीज ने ओटीटी की दुनिया में उस कहानी के साथ दस्तक दी थी जो क्राइम, सेक्स और हॉरर कंटेंट के शोर में कहीं खो गई थी. टीवीएफ की इस सीरीज के तीन सीजन आए और इन तीनों सीजन ने फैन्स के दिलों में जगह बनाई. अब गुल्लक का चौथा सीजन रिलीज हो गया है. वेब सीरीज को सोनीलिव पर रिलीज किया गया है और गुल्लक की कहानी एक कदम और आगे बढ़ गई है. गुल्लक सीजन 4 के पांच एपिसोड हैं और इसे श्रेयांस पांडे ने डायरेक्ट किया है. आइए जानते हैं कैसी सोनीलिव की वेब सीरीज गुल्लक 4.
गुल्लक रिव्यू
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गुल्लक 4 की कहानी
मिश्रा फैमिली फिर लौट आई है. बच्चे अब बड़े हो गए हैं और मिश्रा परिवार की राह में आने वाली दिक्कतें भी पहले से कुछ अलग हो गई हैं. मिश्रा परिवार का बड़ा बेटा जहां ऑफिस की परेशानियों में उलझा है तो वही भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग भी उनकी जिंदगी का हिस्सा है. वहीं अमन अब जवानी की दहलीज पर पहुंच गया है तो उसका व्यवहार और नए अनुभव भी परिवार की बातों का विषय हैं. इस तरह कुल मिलाकर मिश्रा फैमिली एक कदम आगे बढ़ चुकी है और अब पेरेंटिंग भी इसका हिस्सा बन चुकी है. कुल मिलाकर गुल्लक की भाषा और किरदारों का व्यवहार पहले जैसा ही है. हालांकि जिस तरह से टीवीएफ ने पंचायत में माहौल को बदला है, उसी तरह गुल्लक में भी माहौल बदल चुका है. मामला संजीदा होता जा रहा है.
गुल्लक 4 ट्रेलर
गुल्लक 4 में एक्टिंग
मिश्रा फैमिली के मुखिया यानी संतोष मिश्रा का किरदार जमील खान ने निभाया है. इस बार भी वह पूरे रंग में है. पापा बनकर गहरे तक उतर गए है. फिर मम्मी यानी शांति मिश्रा का किरदार गीतांजलि कुलकर्णी के जिम्मे रहा. गीतांजलि भी एक्टिंग में झकास हैं और मम्मी वाले एक्सप्रेशन और भाव उनके कमाल हैं. आनंद मिश्रा उर्फ अन्नू के रोल में वैभव राज गुप्ता हैं, उनके वनलाइनर और डायलॉग असर डालते हैं. अमन मिश्रा के किरदार में हर्ष मायर हैं और उनका काम भी ठीक-ठाक हैं. वहीं बिट्टू की मम्मी के रोल में सुनीता राजवर निशाने पर तीर मारती हैं. कुल मिलाकर एक्टिंग के मामले में गुल्लक में खूब खनक सुनाई देती है.
गुल्लक 4 वर्डिक्ट
गुल्लक 4 में मिश्रा फैमिली है. मध्यवर्गीय फैमिली की झलक है. उसकी समस्याए हैं. जवान होते बेटे में आते बदलाव हैं. लेकिन चौथे सीजन के साथ गुल्लक की जो पुरानी खनक थी वो जरूर कम हुई है. लेकिन सिर्फ पांच एपिसोड होने की वजह से ये सीरीज बाल-बाल बच जाती है, क्योंकि कहीं-कहीं बातें बहुत खींची हुई लगती हैं. एपिसोड्स की लेंथ भी थोड़ी बड़ी हुई है. कुल मिलाकर तीन सीजन ने जो जादू कायम किया है, उसकी ही वजह से चौथा सीजन देखना बनता है...
रेटिंग: 2.5/5 स्टार
OTT: सोनीलिव
डायरेक्टर: श्रेयांस पांडे
कलाकार: जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता, हर्षश मायर, सुनीता राजवर, शिवांकित सिंह परिहार और हेली शाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं