विज्ञापन
This Article is From May 30, 2022

दूल्हे के दोस्त ने घोड़े की गर्दन पर बैठ कर किया ऐसा नागिन डांस, फैंस बोले- ऐसा बंदर डांस पहले कभी नहीं देखा 

हर शादी में नागिन डांस शादी की खास आकर्षण होता है. अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे का दोस्त इस कदर जोश में आ गया कि घोड़े की गर्दन पर बैठ कर उछल उछल कर नागिन डांस करने लगा. 

दूल्हे के दोस्त ने घोड़े की गर्दन पर बैठ कर किया ऐसा नागिन डांस, फैंस बोले- ऐसा बंदर डांस पहले कभी नहीं देखा 
दूल्हे के दोस्त ने किया नागिन डांस
नई दिल्ली:

शादी-ब्याह की खास हिस्सा होता है डांस. दूल्हा -दूल्हन के परिवार दोस्त एक से बढ़कर एक शानदार डांस इस मौके पर करते हैं. कई बार महीनों शादी में किए जाने वाले डांस की प्रैक्टिस की जाती है. हालांकि हर शादी में नागिन डांस शादी की खास आकर्षण होता है. अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे का दोस्त इस कदर जोश में आ गया कि घोड़े की गर्दन पर बैठ कर उछल उछल कर डांस करने लगा. 

 इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स का हंस हंस कर बुरा हाल है. एक यूजर ने लिखा है, घोड़ा भी सोच रहा होगा, ये क्या कर रहा है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, पहली बार घोड़े पर सांप बैठा देखा है. वहीं एक और फैन ने लिखा है, इसे नागिन डांस नहीं, बंदर डांस कहिए. वीडियो में दिख रहा है कि इस लड़के डांस स्टेप्स को देख कर दूल्हा भी डर गया है. कब उछल कर आए और गिरा दे. 

वीडियो में देख सकते हैं कि बारात जा रही है और दूल्हा घोड़े पर बैठा है. बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है. बाराती खूब मस्ती में डांस कर रहे हैं. तभी दूल्हे के इस दोस्त की एंट्री होती है और वह उछल कर घोड़े की गर्दन पर बैठ कर डांस करने लगता है. 

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nagin Dance, Nagin Dance Bollywood, Nagin Dance In Baraat, Nagin Dance Ka Video, Nagin Dance On Dj, Nagin Dance Song, Nagin Dance Video, Nagin Dance With Groom On Mare, Groom, Groom Sehra Funny Video, Groom And Bride, Groom And Bride Dance, Groom And Bride Funny Dance, Groom And Bride Viral Video, Groom And Bride Funny Dance After Wedding, Wedding Funny Video, Wedding Video Goes Viral, Wedding Video Shoot, Wedding Video Viral, Wedding Dance Dulha, Wedding Dance Video, Wedding Dance Video Viral, Wedding Dance Videos, Wedding Dance Viral, Wedding Dance Performance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com