विज्ञापन
This Article is From May 31, 2022

दूल्हे के चाचा-चाची ने गोविंदा के गाने पर किया ताबड़तोड़ डांस, वीडियो देख कहेंगे 'झकास'

शादी के मौके पर अलग ही माहौल होता है. दोनों ही परिवार जमकर मस्ती करते हैं. वैसे इन दिनों तो शादियों को प्लान किया जाता है, जिससे घर के हर सदस्य को इसमें पार्टिसिपेट करने का मौका मिल जाता है. चाचा-चाची का एक डांस वीडियो खूब हिट हो रहा है.

दूल्हे के चाचा-चाची ने गोविंदा के गाने पर किया ताबड़तोड़ डांस, वीडियो देख कहेंगे 'झकास'
दूल्हे के चाचा-चाची ने स्टेज पर डांस से मचाया गदर
नई दिल्ली:

शादी के मौके पर अलग ही माहौल होता है. दोनों ही परिवार जमकर मस्ती करते हैं. वैसे इन दिनों तो शादियों को प्लान किया जाता है, जिससे घर के हर सदस्य को इसमें पार्टिसिपेट करने का मौका मिल जाता है. शादी पर दूल्हे-दुल्हन के चाचा-चाची भी जमकर डांस करते हैं. ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें चाची-चाची स्टेज पर जमकर डांस कर रहे हैं. चाचा-चाची गोविंदा के सॉन्ग 'आप के आ जाने से' पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं. दोनों का रोमांटिक अंदाज और डांस दोनों ही कमाल के हैं. इस वीडियो में पूरा माहौल ही बहुत ही कमाल का है. इस तरह यह एक वीडियो खूब मजेदार है.  

वैसे भी गोविंदा का यह गाना बहुत ही पॉपुलर है. इस गाने पर कई डांस वीडियो आते हैं, और सोशल मीडिया पर छा भी जाते हैं. वैसे भी गोविंदा के इस सॉन्ग पर डांस और एक्सप्रेशंस कमाल के निकलते हैं. इस वजह से इस गाने पर बहुत से लोग डांस करना पसंद करते हैं. यह गाना खुदगर्ज फिल्म का है. जिसे मुहम्मद अजीज और साधना सरगम ने गाया और इसका म्यूजिक राजेश रोशन ने दिया है. इस गाने के लिरिक्स इंदीवर ने लिखे हैं. खुदगर्ज फिल्म 1987 में रिलीज हुई थी. फिल्म में जीतेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, अमृता सिंह, भानुप्रिया, संगीता नाईक, किरण कुमार, सईद जाफरी, गोविंदा और नीलम लीड रोल में हैं. 

इसे भी देखें : सिद्धू मूसेवाला की हत्या से कुछ मिनट पहले का CCTV फुटेज आया सामने

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aap Ke Aa Jane Se Song, Wedding Dance Of Chacha Chachi, Best Dance Of Groom's Chacha Chachi For Wedding, Chacha Chachi Entertaining Dance Video, Grooms Chacha Chachi Dance Performance On Wedding, Chacha Chachi Dance Video, Groom Video, Chacha Chachi Romantic Dance Video, Govinda, Neelam Kothari, Video Viral, Viral Video, Groom's Chacha Chachi Dance Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com