फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' को लेकर छिड़ा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म निर्माता अमित जानी ने हाल ही में आईएएनएस के बातचीत में बताया था कि उन्हें अभिनेता सलमान खान के फैंस और अंडरवर्ल्ड से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. निर्माता ने बातचीत में बताया कि जब से उन्होंने फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' का पोस्टर रिलीज किया गया है, तब से उन्हें सलमान खान के फैंस के नाम पर करीब 10 हजार से ज्यादा धमकियां मिल चुकी हैं. हालांकि इसके बावजूद उन्होंने एक टीजर शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लेकिन फैंस की नजरें इस फिल्म के टीजर में नजर आ रहे दो एक्टर्स पर पड़ी है, जो बॉलीवुड का जाना नाम हैं और एक तो सलमान खान के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं और उनके दोस्त कहलाते हैं.
सलमान खान के दोस्त हैं काला हिरण के ये एक्टर

काला हिरण का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया, जिसमें एक एक्टर पर फैंस का ध्यान गया, जो थे एक्टर गोविंद नामदेव. फिल्म में उन्हें वकील के आउटफिट में देखा जा सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोविंद नामदेव सलमान खान के दोस्त हैं और उनके साथ वॉन्टेड और राधे फिल्म में नजर आ चुके हैं. 2009 में रिलीज हुई फिल्म वॉन्टेड में सलमान खान राधे के रोल में नजर आए थे. जबकि गोविंद नामदेव डीसीपी पुलिस कमिश्नर के रोल में नजर आए थे. वहीं राधे में सलमान खान राखे और गोविंद नामदेव आईजी रमेश पाटिल के रोल में थे. इन दोनों ही फिल्मों में वह विलेन थे. जबकि रियल लाइफ में दोनों दोस्त हैं.
ये भी पढ़ें- सलमान खान के नए लुक ने चौंकाया, करीना कपूर और आमिर खान भी रह गए हैरान, फैंस को आई तेरे नाम की याद
मुकेश तिवारी भी आए नजर

गोविंद नामदेव के अलावा काला हिरण फिल्म में बॉलीवुड एक्टर मुकेश तिवारी भी हैं, जो अजय देवगन की गोलमाल जैसी फिल्मों में वसूली भाई के किरदार में नजर आ चुके हैं. मुकेश तिवारी एनएसडी से ग्रेजुएटेड हैं और 1998 में चाइना गेट से उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया. इसके बाद वह गंगाजल, गैंग्स ऑफ वासेपुर, एक था टाइगर और चेन्नई एक्सप्रेस में नजर आएं. वहीं विलेन और कॉमेडी रोल के लिए फेमस हैं.
काला हिरण फिल्म का विवाद
'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' तब शुरू हुआ जब फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया. पोस्टर में सलमान खान के जैसे लुक में दिखने वाले शख्स को दिखाया गया. वहीं फिल्म की कहानी काला हिरण पर बताई गई. इसके बाद सलमान खान ने काला हिरण के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा. लेकिन बावजूद इसके फिल्म को समय से पहले रिलीज करने का फैसला किया गया. इसके बाद सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट का रूख किया और इसके बाद अब हाईकोर्ट ने 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के निर्माता को नोटिस जारी किया, जिसकी अगली सुनवाई 19 जून को होगी. याचिका में कहा गया है कि 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' को उनसे (सलमान खान) पूछे बिना बनाई गई.
ये भी पढ़ें- प्राइम वीडियो पर इस स्पाई थ्रिलर सीरीज के 7 एपिसोड एक बार में ही देख लेंगे आप, 9 महीनों से OTT पर है छाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं