विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2020

Google Doodle Kaifi Azmi: कैफ़ी आज़मी की 101वीं जयंती पर गूगल ने बनाया डूडल, यूं दी महान शायर को श्रद्धांजलि

Kaifi Azmi Google doodle: मशहूर शायर कैफ़ी आज़मी (Kaifi Azmi) की जयंती पर गूगल ने डूडल (Google Doodle On Kaifi Azmi) बनाकर दी श्रद्धांजलि.

Google Doodle Kaifi Azmi: कैफ़ी आज़मी की 101वीं जयंती पर गूगल ने बनाया डूडल, यूं दी महान शायर को श्रद्धांजलि
Kaifi Azmi Google doodle: कैफ़ी आज़मी (Kaifi Azmi) की जयंती पर गूगल ने बनाया डूडल (Google Doodle)
  • कैफ़ी आज़मी की जयंती पर गूगल ने बनाया डूडल
  • कैफ़ी आज़मी की 101वीं जयंती
  • गूगल ने बनाया डूडल
नई दिल्ली:

Kaifi Azmi Google Doodle: Google ने मशहूर शायर कैफ़ी आज़मी (Kaifi Azmi) की 101 वीं जयंती डूडल (Google Doodle) बनाकर मनाई. प्रेम की कविताओं से लेकर बॉलीवुड गीतों, पटकथाओं तक लिखने में माहिर कैफ़ी आज़मी (Kaifi Azmi's 101st Birthday) 20वीं सदी के सबसे प्रसिद्ध कवियों में से एक थे. उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ में पैदा हुए सैयद अतहर हुसैन रिजवी यानी कैफ़ी आज़मी (Kaifi Azmi Google Doodle) ने अपनी पहली कविता 11 साल की उम्र में लिखी थी. कैफ़ी आज़मी (Google Doogle Celebrates Kaifi Azmi's 101st Birthday) उस वक्त 1942 में हुए महात्मा गांधी के भारत छोड़ा आंदोलन से प्रेरित थे. 

Kaifi Azmi: कौन थे कैफ़ी आज़मी जिनकी जयंती पर गूगल ने बनाया है डूडल

बाद में कैफ़ी आज़मी (Kaifi Azmi Birthday) एक उर्दू अखबार में लिखने के लिए मुंबई चले गए थे. कैफ़ी आज़मी का पहला कविता संग्रह 'झंकार' 1943 में प्रकाशित हुआ था. कैफ़ी आज़मी बाद में प्रगतिशील लेखक संघ के सदस्य बने जिन्होंने लेखन का उपयोग सामाजिक आर्थिक सुधार करने के लिए किया. अपने बेहतरीन लेखन के लिए कैफ़ी आज़मी (Kaifi Azmi) को कई अवार्ड्स से नवाजा गया. जिनमें 3 फिल्मफेयर अवार्ड, साहित्य और शिक्षा के लिए प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार और साहित्य अकादमी फैलोशिप भी मिली.

Tanhaji Box Office Collection Day 4: अजय देवगन की फिल्म ने चौथे दिन किया धांसू प्रदर्शन, कमा डाले इतने करोड़

वहीं, अपनी सबसे प्रसिद्ध कविताओं में से एक 'औरत' में कैफ़ी आज़मी (Kaifi Azmi Birth Anniversary) ने महिलाओं की समानता की बात कही. इस कविता को लेकर समाज में उन्हें बहुत प्रसिद्धी मिली. उन्होंने ग्रामीण महिलाओं और परिवारों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं का समर्थन करने के लिए एक एनजीओ की भी स्थापना की. बता दें, कैफ़ी आज़मी बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) के पिता हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Google Doodle, Kaifi Azmi, Kaifi Azmi Birthday, Kaifi Azmi Birth Anniversary, Kaifi Azmi Google Doodle, Google Doodle On Kaifi Azmi, Google Doodle Celebrates Kaifi Azmi's 101st Birthday, Today's Google Doodle Kaifi Azmi's 101st Birthday, Famous Shayari, Kaifi Azmi Shayari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com