Good Bad Ugly OTT Release Date: साउथ की हिट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर इस बात का ऐलान कर दिया है. अजित कुमार, तृषा कृष्णन और प्रिया प्रकाश वारियर की बहुप्रतीक्षित तमिल एक्शन-थ्रिलर 'गुड बैड अग्ली' ने सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर आने की तैयारी कर ली है. ये एक्शन मूवी 8 मई को तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी. आइए जानते हैं ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स, प्राइम, वीडियो, जियोहॉटस्टार, सोनी लिव या जी5 में से किस पर रिलीज होगी, कितना करोड़ था गुड बैड अग्ली का बजट और कितना किया था इसने कलेक्शन.
'गुड बैड अग्ली' का बजट और कलेक्शन
'गुड बैड अग्ली' को 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. ‘गुड बैड अग्ली' को मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनाया गया है, जिसका निर्देशन अधिक रविचंद्रन ने किया. आईएमडीबी के मुताबिक, फिल्म का निर्माण 180 करोड़ रुपये में किया गया जबकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इसने 248 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया. इस तरह फिल्म फायदे में रही. आईएमडीबी पर इसे हिट फिल्म कहा गया है. तमिलनाडु में यह अजित कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई, जिसने 144.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'गुड बैड अग्ली' ओटीटी रिलीज डेट
नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ऐलान किया है कि ‘गुड बैड अग्ली' 8 मई को स्ट्रीम होगी. यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी तमिल हिट्स में से एक है. नेटफ्लिक्स की इस पोस्ट पर फैन्स के ढेर सारे कमेंट्स आ रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं