विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2017

Golmaal Again के पोस्टर रिलीज, डराते हुए हंसाने की तैयारी में हैं रोहित शेट्टी

अजय देवगन की फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ का पोस्टर रिलीज हो गया है. फिल्म से धमाकेदार कॉमेडी रहने की उम्मीद की जा सकती है

Golmaal Again के पोस्टर रिलीज, डराते हुए हंसाने की तैयारी में हैं रोहित शेट्टी
गोलमाल का पोस्टर
  • दीवाली पर रिलीज होगी गोलमाल अगेन
  • रोहित शेट्टी हैं डायरेक्टर
  • हॉरर कॉमेडी रहने की है उम्मीद
नई दिल्ली: अजय देवगन की फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ का पोस्टर रिलीज हो गया है. पोस्टर देखकर इस बात का इशारा मिल जाता है कि ‘गोलमाल अगेन’ में मैजिक और हॉररर का मिक्सचर रहने वाला है. ‘गोलमाल अगेन’ के पोस्टर में अजय देवगन, तुषार कपूर, श्रेयस तलपडे, कुणाल खेमू और अरशद वारसी डरे हुए नजर आ रहे हैं, और उन्होंने गले में नींबुओं की माला पहन रखी है. वैसे भी फिल्म से जुड़े सूत्र इशारा कर चुके हैं कि फिल्म हॉरर कॉमेडी रहने वाली है. फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने इस बार हंसाने के लिए हॉरर का सहारा भई लिया है. फिल्म का ट्रेलर 22 सितंबर को रिलीज हो रहा है.

यह भी पढ़ेंः चिल्ला-चिल्ला कर बापू से पैसे मांग रही Dhinchak Pooja, ट्विटर पर आया ऐसा रिएक्शन
 
golmaal

रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरीज की अभी तक रिलीज हुई सभी फिल्में सफल रही हैं और सब में कॉमेडी का धमाल रहा है. वैसे भी रोहित शेट्टी को मसाला फिल्मों के लिए पहचाना जाता है.
 
यह भी पढ़ेंः श्रद्धा कपूर की ‘हसीना पारकर’ को हिट होना ही पड़ेगा नहीं तो....
 
golmaal

अजय देवगन के साथ उनकी ट्यूनिंग जबरदस्त रही है. उन्होंने गोलमाल हिट सीरीज देने के अलावा सिंघम जैसी सीरीज भी दी है, जो अपने एक्शन की वजह से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही थी. फिल्म में परिणीति चोपड़ा, और तब्बू भी नजर आएंगे. ‘गोलमाल अगेन’ इस दीवाली पर रिलीज होने जा रही है.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Golmaal Again
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com