विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2017

VIDEO: जश्न में डूबी रोहित शेट्टी की टीम, 6 दिन में 150 करोड़ पार हुई 'गोलमाल अगेन'

शुरुआती 6 दिनों में 'गोलमाल अगेन' ने देशभर में 126.94 करोड़ कमा लिए है जबकि इसकी ओवरसीज कमाई 27.09 करोड़ रु. रही है.

VIDEO: जश्न में डूबी रोहित शेट्टी की टीम, 6 दिन में 150 करोड़ पार हुई 'गोलमाल अगेन'
दीवाली पर रिलीज हुई 'गोलमाल अगेन' बंपर कमाई कर रही है.
  • अब तक 154.03 करोड़ रु. का कलेक्शन कर चुकी 'गोलमाल अगेन'
  • गुरुवार को फिल्म के खाते में आए 10.05 करोड़ रु.
  • अजय देवगन के बिना 'गोलमाल अगेन' की टीम मना रही जश्न
नई दिल्ली: दीवाली पर रिलीज हुई फिल्म 'गोलमाल अगेन' की कमाई थमने का नाम ही नहीं ले रही है. फिल्म ने देशभर में शुरुआती 6 दिनों में 126.94 करोड़ रु. की कमाई कर डाली है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने बुधवार को 10.05 करोड़ की कमाई की है. इंडिया छोड़ विदेश में भी फिल्म बेहतरीन बिजनेस कर रही है. इसका अब तक का ओवरसीज कलेक्शन 27.09 करोड़ रु. रहा है. इसी के साथ 'गोलमाल अगेन' की कुल कमाई 154.03 करोड़ रु. पहुंच गई है.

पढ़ें: ‘गोलमाल अगेन’ की टीम ने Twitter पर किया ऐलान, 'गोलमाल-5' के लिए रहें तैयार'गोलमाल अगेन' को लगभग 3,500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था. सूत्रों की मानें तो फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ रु. है जिसमें 80 करोड़ रु. प्रोडक्शन लागत है जबकि 20 करोड़ रु. प्रमोशन की लागत बताई जाती है. 

पढ़ें: 100 करोड़ रु. के करीब पहुंची ‘गोलमाल अगेन’, ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ ने भी गाड़े झंडे

फिल्म की सक्सेस को देखते हुए डायरेक्टर रोहित शेट्टी और उनकी टीम जश्न में डूबी हुई है. गुरुवार को परिणीति चोपड़ा ने 'गोलमाल अगेन' की स्टारकास्ट के साथ एक वीडियो साझा किया, जिसमें टीम पार्टी करती दिख रही हैं. इसमें लीड हीरो अजय देवगन को छोड़ परिणीति चोपड़ा, तब्बू, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयश तलपड़े के साथ डायरेक्टर रोहित शेट्टी दिख रहे हैं. बता दें, 'गोलमाल अगेन' रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'गोलमाल' सीरीज की चौथी फिल्म है. फिल्म के पिछले पार्ट्स दर्शकों द्वारा काफी पसंद किए गए थे. नई फिल्म में भी रोहित शेट्टी 'गोलमाल' का जादू दर्शकों पर चलाने में कामयाब हुए हैं. चौथे पार्ट की सफलता के बाद रोहित शेट्टी और 'गोलमाल अगेन' की टीम ने फिल्म के पांचवें पार्ट के आने के संकेत दे दिए हैं. 



...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Golmaal Again, Ajay Devgn
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com