विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2021

Video: ‘बिंदिया चमकेगी’ पर इस लड़की ने दिए इतने शानदार एक्सप्रेशन, लोग बोले- हमारी मुमताज...

Video: यह लड़की हर एक गाने पर जिस तरह से एक्सप्रेशन देती है, उसे देख लोग हैरान हैं. इस वीडियो में ‘बिंदिया चमकेगी’ गाने पर लड़की के एक्सप्रेशन देख लोगों को मुमताज की याद आ गई है.

Video: ‘बिंदिया चमकेगी’ पर इस लड़की ने दिए इतने शानदार एक्सप्रेशन, लोग बोले- हमारी मुमताज...
मुमताज के गाने पर लड़की ने दिए शानदार एक्सप्रेशन
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो वायरल होते ही रहते हैं. हालांकि इनमें से कुछ ही वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों के दिलों में सचमुच जगह बना लेते हैं. ऐसे में आजकल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक लड़की के वीडियोज खूब छाए हुए हैं. यह लड़की हर एक गाने पर जिस तरह से एक्सप्रेशन देती है, उसे देख लोग हैरान हैं. इस लड़की का नाम पृथा मल्होत्रा (Pritha Malhotra) है, जो अपने शानदार वीडियो के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही हैं.

पृथा मल्होत्रा का जो वीडियो इस समय चर्चा में है, उसमें वे मुमताज के गाने ‘बिंदिया चमकेगी' पर खूबसूरत एक्सप्रेशन देती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो में उनके गेटअप और एक्सप्रेशन को देख लोगों को वेटरन एक्ट्रेस मुमताज की याद आ गई है. वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘हमारी मुमताज'. तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘मैं तो आपसे इंस्पायर हो गई'. पृथा के अकाउंट पर इस तरह के ढेरों वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जिसमें उन्होंने अलग-अलग गानों पर जबरदस्त एक्सप्रेशन दिए हैं. उनका हर एक वीडियो कमाल है.

कमेंट सेक्शन में कुछ लोगों को यह भी कहते हुए देखा जा सकता है कि लोगों को रियल टैलेंट वायरल करना चाहिए. बता दें, ‘बिंदिया चमकेगी' अपने समय का हिट गाना रह चुका है, जिसे लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं. दो रास्ते फिल्म के इस गाने में मुमताज और राजेश खन्ना नजर आए थे. 1969 में आई यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. आपको यह वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Beautiful Girl Video, Girl Viral Video, Girl Dancing On Bindia Chamkegi, Pritha Malhotra, Mumtaz, Girl Dancing Video On Mumtaz Song, Bindiya Chamkegi Song, Girl Dancing Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com