विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2020

गौहर खान रिसेप्शन पार्टी के लिए कुछ इस तरह तैयार होती आईं नजर, देखें Video

गौहर खान (Gauahar Khan) जैद दरबार (Zaid Darbar) की शादी के बाद रिसेप्शन का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में गौहर पार्टी के लिए तैयार होती नजर आ रही हैं.

गौहर खान रिसेप्शन पार्टी के लिए कुछ इस तरह तैयार होती आईं नजर, देखें Video
गौहर खान (Gauahar Khan) की रिसेप्शन पार्टी का वीडियो हुआ वायरल
  • गौहर खान का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस अपनी रिसेप्शन पार्टी के लिए इस तरह तैयार होती आईं नजर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) जैद दरबार (Zaid Darbar) संग शादी के बंधन में बंध गई हैं. उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. हाल ही में उनकी रिसेप्शन पार्टी का भी आयोजन हुआ. जिसमें वह लाल जोड़े में सजी हुईं नजर आईं. वीडियो में गौहर खान रिसेप्शन पार्टी के लिए तैयार होती नजर आ रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं. गौहर खान (Gauahar Khan Video) अपनी रिेसेप्शन पार्टी में गोल्डन और मैरून कलर के जोड़े में सजी हुईं नजर आईं.


एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) के इस वीडियो को वूम्प्ला के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हाल ही में गौहर खान और जैद दरबार (Zaid Darbar) की शादी के वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुए थे. इन वीडियो में जैद और गौहर व्हाइट आउटफिट से सजे हुए नजर आए थे. 


बता दें कि गौहर खान (Gauahar Khan) और जैद दरबार की शादी का कार्यक्रम मुंबई में ही आयोजित हुआ. गौहर खान और जैद दरबार ने अपनी शादी की जानकारी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी थी. गौहर खान ने अपनी पोस्ट में बताया था कोविड-19 के कारण शादी में केवल परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gauahar Khan, Gauahar Khan Video, Gauahar Khan Reception Video Viral, Zaid Darbar, Gauahar Khan And Zaid Darbar Video, Gauahar Khan Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com