Gadar 2 Box Office Collection Day 52: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया. इस बीच अक्षय कुमार की ओएमजी 2 और आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 जैसी फिल्में आई, लेकिन तारा सिंह के आगे घुटने टेक दिए. फिल्म को रिलीज हुए एक महीने से अधिक का समय हो चला है और फिल्म अब भी सिनेमाघरों में बंपर कमाई कर रही है. गदर 2 ने 52वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. कितना रहा गदर 2 का 52वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चलिए आपको बताते हैं.
गदर 2 का 52वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें कि गदर 2, 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्म 2001 की फिल्म गदर: एक प्रेम कथा का सीक्वल है, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही थी. फिल्म ने 52 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर लगभग 525.95 करोड़ की कमाई कर ली है. शुरुआती अनुमान के अनुसार गदर 2 ने 52वें दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 20 लाख रुपए कमाए. जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल, सिमरत कौर और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिका में हैं. गदर 2 अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वर्ल्डवाइड पार किया 700 करोड़ का आंकड़ा
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें सनी देओल की गदर 2 ने दुनियाभर में 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अब तक गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की है, लेकिन अब पकड़ धीरे-धीरे कमजोर होती नजर आ रही है. फिल्म ने पहले हफ्ते घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 284.63 करोड़, दूसरे हफ्ते 134.47 करोड़, तीसरे हफ्ते 63.35 करोड़, चौथे हफ्ते 27.55 करोड़, पांचवें हफ्ते 7.28 करोड़, छठे हफ्ते 4.72 करोड़ का कलेक्शन किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं