Gadar 2 Box Office Collection Day 10: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकार्ड्स तोड़ रही है. फिल्म रिलीज के दूसरे शनिवार को गदर ने बॉक्स ऑफिस पर 31.07 करोड़ का कारोबार कर बाहुबली 2 को पीछे छोड़ दिया. गदर 2 का तूफान दूसरे रविवार को भी जारी रहा. 10वें दिन कलेक्शन के मामले में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिला और इस दिन एक और रिकॉर्ड टूट गया. शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ने दूसरे रविवार को लगभग 39 से 40 करोड़ के बीच की कमाई की.
इसी के साथ, अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म गदर 2 का दस दिनों का कुल कलेक्शन 376 करोड़ रुपए हो जाता है. फिल्म ने बाहुबली- द कन्क्लूजन का ऑल टाइम रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसने लगभग 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. शुरूआती आंकड़ों की मानें तो दूसरे रविवार को गदर 2 ने 34.5 करोड़ रुपए कमाए. इसके साथ ही गदर 2 ने संजू के लाइफटाइम कलेक्शन (342.53 करोड़), पीके (340.8 करोड़) और टाइगर ज़िंदा है (339.16 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है और 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दूसरे सप्ताह में हर एक दिन गदर 2 के लिए एक रिकॉर्ड होने वाला है. मंगलवार तक यानी 12वें दिन उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म 400 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी. आइए एक नजर डालते हैं ऑल टाइम टॉप 5 ग्रॉसर्स (दूसरा रविवार):
गदर 2 (2023)- रु. 39 करोड़. से 40 करोड़ (उम्मीद की जा रही है)
बाहुबली 2 (2017)- रु. 34.5 करोड़
दंगल (2016)- रु. 32.04 करोड़
पठान (2023)- रु. 28.50 करोड़
संजू (2018)- रु. 28.05 करोड़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं