धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर हल्ला बोल है. लेकिन साउथ में कुछ फिल्मों ने इसकी राह में रोड़े अटकाए हैं. केरल में धुरंधर का सफर बढ़िया रहा लेकिन अब इसको पीछे धकेलने का काम किया एक मलयालम फिल्म ने. इस फिल्म का नाम है वाज्हा 2 (Vaazha II: Biopic of a Billion Bros Box Office Collection). इसका पहला पार्ट साल 2024 में रिलीज हुआ था और इसे काफी पसंद किया गया था. लेकिन इसका दूसरा पार्ट 2 अप्रैल को रिलीज हुआ और बॉक्स ऑफिस पर लगातार कामयाबी के झंडे गाड़ रहा है. आइए जानते हैं इसने चार दिन में किया कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.
वाज्हा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
वाज्हा 2 ने सिर्फ केरल में 26.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है जबकि फिल्म ने भारत के बाकी हिस्सों से 3.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जबकि दुनिया के बाकी हिस्सों से इसने 36.47 करोड़ रुपये कमाए हैं, इसमें मिड्ल ईस्ट, यूके, कनाडा, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया शामिल है. इस तरह फिल्म ने दुनियाभर में 66.92 करोड़़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. आने वाले दिनों मे भी वाज्हा 2 के बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार जारी रखने की पूरी उम्मीद है.
#Vaazha2 4 Days Worldwide Box Office Collection —–
— AB George (@AbGeorge_) April 6, 2026
Kerala ₹26.55Cr
Rest Of India ₹3.90Cr
Middle East $3,030,000
UK $327,000
Canada $290,000
USA $67,000
Australia $91,000
Overseas Total - $3,931,000 (₹36.47Cr)
Total Worldwide Gross - ₹66.92Cr
All Time #4 Opening… pic.twitter.com/r4FJgMiFYK
वाज्हा 2 बजट
वाज्हा 2 चार दिन में ही अपने बजट का लगभग छह गुना वसूल चुकी है. इसका बजट लगभग 10 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ऐसे में फिल्म पहले ही सुपरहिट हो चुकी है और उम्मीद लगाई जा रही है कि ये लाइफटाइम 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. वाज्हा 2 के डायरेक्टर सविन एस.ए. हैं. उन्होंने इस फिल्म के साथ बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया है. फिल्म की स्क्रिप्ट और कहानी विपिन दास की है. बता दें कि वाज्हा (2024) ने 4 करोड़ रुपये के बजट में लगभग 38 रुपये का कलेक्शन किया था.
ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन के दामाद, रणबीर कपूर की रामायणम् में बनेंगे देवराज इंद्र, साइड रोल से बनाई बॉलीवुड में पहचान
वाज्हा 2 में कौन हैं सितारे
वाज्हा 2 में हाशिर, अलन बिन सिराज, अजिन जॉय और विनायक लीड रोल में हैं जबकि अल्फोंस पुत्रेन, विजय बाबू, सुधीर, अमित मोहन राजेश्वरी, अजू वर्गीज, अमीन उनका साथ दे रहे हैं. फिल्म में अंकित मेनन का म्यूजिक है. लेकिन मलयालम सिनेमा हमेशा से चौंकाता आया है. ये कम बजट और शानदार कॉन्टेंट के दम पर बॉक्स ऑफिस पर हमेशा सरप्राइज देता आया है. ऐसी ही फिल्में तो सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं