बॉलीवुड में हर साल कई एक्ट्रेस आती हैं. इनमें से कुछ ही हिट होती हैं और कईयों का करियर फ्लॉप हो जाता है. हालांकि, कुछ ऐसी भी एक्ट्रेस हैं, जो लगातार फ्लॉप देने के बाद भी अपनी खूबसूरती और 'विवादों' से चर्चा में बनी रहती हैं. बात करेंगे उस एक्ट्रेस की, जिसने बॉलीवुड के 'तारा सिंह' सनी देओल की फिल्म से डेब्यू किया था और ऋतिक रोशन की फिल्म में कैमियो किया था. यह एक्ट्रेस बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में टिकी हुई हैं, लेकिन आज भी एक हिट के लिए तरस रही हैं. अब यह हसीना साउथ सिनेमा में अपने आइटम नंबर से गदर मचा रही हैं. आइए जानते हैं कौन यह बॉलीवुड हसीना.
कौन है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस?
दरअसल, बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की, जिन्होंने साल 2013 में सनी देओल की फिल्म सिंह साहब दी ग्रेट से डेब्यू किया था. बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले उर्वशी ब्यूटी पेजेंट जीत चुकी हैं. उर्वशी अपनी खूबसूरती के चलते ना सिर्फ भारत बल्कि देश से बाहर भी फेमस हैं. उर्वशी को ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म काबिल में स्पेशल अपीरियंस देते देखा गया था. उर्वशी ने बॉलीवुड में ज्यादा काम और नाम ना मिलने की वजह से साउथ सिनेमा का रुख किया और वहां अब आइटम नंबर कर रही हैं. साल 2022 में फिल्म 'द लीजेंड' से उर्वशी ने तमिल सिनेमा में डेब्यू किया. इसके बाद मेगा स्टार चिरंजीवी स्टारर फिल्म 'वाल्टेयर वीरैया' में सॉन्ग 'बॉस पार्टी' में जमकर डांस किया. फिलहाल उर्वशी तेलुगू स्टार नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म 'डाकू महाराज' में एसआई जानकी के रोल में दिख रही हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
3 मिनट का 3 करोड़ रुपये
कहा जा रहा है कि उर्वशी रौतेला एक मिनट की परफॉर्मेंस के लिए 1 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'डाकू महाराज' में एक्ट्रेस ने 3 मिनट के रोल के लिए 3 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो उर्वशी की नेटवर्थ 236 करोड़ रुपये है और इंस्टाग्राम पर उन्हें 73 मिलियन फैंस फॉलो कर रहे हैं. वहीं, उर्वशी के विवादों की बात करें तो वह टीम इंडिया के क्रिकेटर ऋषभ पंत संग खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं