विज्ञापन

एक साल चली पहली शादी, बेटे के पिता से की दूसरी शादी, मां को था एतराज, कहा था- ये तेरे को छोड़ कर चला जाएगा

सुप्रिया पाठक ने बताया कि मां दीना पाठक के उनके पंकज कपूर के साथ रिलेशनशिप पर एतराज जताया था. 

एक साल चली पहली शादी, बेटे के पिता से की दूसरी शादी, मां को था एतराज, कहा था- ये तेरे को छोड़ कर चला जाएगा
सुप्रिया पाठक की मां दीना पाठक नहीं थीं पंकज कपूर से शादी को तैयार
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक टीवी ही नहीं बॉलीवुड की दुनिया का जाना माना नाम हैं, जिन्होंने दूरदर्शन के दौर से अपनी पहचान बनाई और आज उन्हें खिचड़ी के हंसा के किरदार में पसंद किया जाता है. जबकि फिल्मों की दुनिया में भी वह जाना माना नाम हैं. हालांकि बेहद कम लोग जानते हैं कि सुप्रिया पाठक की मां दीना पाठक और बहन रत्ना पाठक बॉलीवुड में अपनी धाक जमा चुकी हैं. वहीं हाल ही में मां से जुड़ा किस्सा सुप्रिया पाठक ने बयां किया कि वह पति पंकज कपूर के साथ डेटिंग को लेकर शुरुआती दिनों में तैयार नहीं थीं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि सुप्रिया पाठक ने एक्टर पंकज कपूर से शादी की है और दोनों की शादी को 38 साल हो चुके हैं. कपल के दो बच्चे हैं. 

पंकज कपूर से रिश्ते को तैयार नहीं थी दीना पाठक

Latest and Breaking News on NDTV

हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में बेटी सना कपूर के साथ सुप्रिया पाठक ने मां बेटी के रिश्ते पर बात की. वहीं इस दौरान उन्होंने अपनी मां सुप्रिया पाठक के साथ रिश्ते का भी जिक्र किया और बताया कि पंकज कपूर के साथ उनके रिश्ते के लिए वह तैयार नहीं थीं. उन्होंने कहा, मेरा मां उन्हें पसंद नहीं करती थीं. मेरी मां मुझे पसंद नहीं करती थीं. ओह माय गॉड... मेरी मां सोचती थीं कि यह रिलेशनशिप नहीं चलेगा. ओके अब 38 साल हो चुके हैं लेकिन अगर वह जिंदा होती तो वह आज भी कहतीं ये तेरे को छोड़ के चला जाएगा. क्यों इसका मुझे अंदाजा नहीं है. 

ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 के 9 दिनों में 9 रिकॉर्ड, 1100 करोड़ पार रणवीर सिंह की फिल्म, पठान-जवान के लाइफटाइम कमाई रह गई पीछे 

मां ने की थी अलग करने की कोशिश

Latest and Breaking News on NDTV

आगे उन्होंने कहा, मेरी मां ने सबकुछ करने की कोशिश की कि पंकज सही इंसान नहीं है. उसने शायद पता लगाया कि ओह वो दारू बहुत पीता है. उन्होंने कभी शराब की एक बूंद भी नहीं पी थी. लेकिन उन्होंने पता लगाया. तो वह यह टॉपिक उठाती और कहती देखो ये तो ये करता है. देखो ये तो ये करता है. यह सालों तक चलता रहा. 

सुप्रिया पाठक ने मां को दिया अल्टीमेटम

इन सबके बाद जब सुप्रिया पाठक के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने मां को अल्टीमेटम दिया. उन्होंने कहा, फिर एक दिन मैंने कहा कुछ ऐसा नहीं है. "मेरी शादी फलां-फलां दिन है. अगर तुम आना चाहते हो तो आओ, नहीं आना चाहते तो मत आओ." उन्होंने मेरी तरफ ऐसे देखा, मानो अब तो सब्र का बांध ही टूट गया हो. उन्होंने कहा, तुम्हें पनीर पसंद है. मैंने कहा मुझे पनीर पसंद है. उन्होंने कहा, अच्छा नही वो पंजाबी है ना तो पनीर. यह उनके सब्र का आखिरी इम्तिहान था, जिसका मतलब था कि अगर तुम्हें पनीर पसंद नहीं है, तो तुम उससे शादी नहीं कर सकती. तो बस, बात ऐसी ही थी. मां के बदलाव के बारे में बात करते हुए कहा, उन्होंने सोचा पंकज मेरे लिए सही इंसान है. वह उनके फेवरेट बन गए, जो इकलौते हैं, जिन्हें वह आसपास रखना चाहती थीं. 

ये भी पढ़ें- इंडियन आइडल से विशाल डडलानी को हटाने की मांग, वजह बना पाकिस्तानी जर्नलिस्ट के साथ वायरल वीडियो!

सुप्रिया पाठक के बारे में 

सुप्रिया पाठक ने 22 साल की उम्र में शादी की थी. लेकिन एक साल में ही शादी टूट गई, जिसके बाद उन्होंने पंकज कपूर से 1988 शादी की, जिनकी पहली पत्नी नीलिमा आजम थीं. वहीं उनके बेटे शाहिद कपूर हैं. वहीं कपल का 1984 में तलाक हुआ. पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक के दो बच्चे रुहान कपूर और सना कपूर हैं, जिनकी शादी हो चुकी हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com