विज्ञापन

मनीष मल्होत्रा की मां का निधन, ऐश्वर्या से लेकर कियारा तक पहुंचे शोक जताने

मनीष मल्होत्रा, जो बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर हैं. उनकी मां का निधन हो गया है, जिसके बाद सेलेब्स शोक जताने उनके घर पहुंच रहे हैं. 

मनीष मल्होत्रा की मां का निधन, ऐश्वर्या से लेकर कियारा तक पहुंचे शोक जताने
मनीष मल्होत्रा की मां का हुआ निधन
नई दिल्ली:

बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है. दरअसल, मशहूर बॉलीवुड फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां गरीमा मल्होत्रा का निधन हो गया है. 94 साल की उम्र में उन्होंने 19 मार्च को आखिरी सांस ली. उनका अंतिम संस्कार मुंबई में आज यानी 20 मार्च को होगा. वहीं इस दुखद खबर को सुनने के बाद ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और कियारा आडवाणी शोक जताने के लिए डिजाइनर के घर पहुंचते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि सोशल मीडिया के जरिए सेलेब्स श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं. 

पति अभिषेक बच्चन के साथ मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं ऐश्वर्या राय

ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा कहने वालों को राकेश बेदी का जवाब, बोले- इंदिरा गांधी और मोदी पर एक फिल्म आई थी

मां का धूमधाम से मनाया था बर्थडे

पिछले साल मनीष मल्होत्रा ने मां का बर्थडे अपने घर पर धूमधाम से मनाया था, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के लिए भी शेयर किया था. वहीं कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे, मॉमी डियरेस्ट. वहीं इस सेलिब्रेशन में रेखा, करण जौहर, उर्मिला मातोंडकर और मनीष मल्होत्रा के कजिन और डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा भी शामिल होते हुए नजर आए थे. 

मदर्स डे पर लिखा था स्पेशल पोस्ट 

मनीष मल्होत्रा ने मां के साथ एक स्पेशल पोस्ट भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, मेरी मां, मेरी ताकत, मेरी प्रेरणा और मेरी साथी हैं, क्योंकि मैं हमेशा उनके साथ केवल आदर और प्रेम से ही रहा हूं. आज सुबह उनके साथ चाय पीते हुए, मैं उन्हें इस बात के लिए धन्यवाद दे रहा था कि उन्होंने बचपन से ही कपड़ों और फिल्मों के प्रति मेरे प्यार को हमेशा प्रोत्साहित किया है. मदर्स डे की शुभकामनाएं.

ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा कहने वालों को राकेश बेदी का जवाब, बोले- इंदिरा गांधी और मोदी पर एक फिल्म आई थी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manish Malhotra, Manish Malhotra Mother, Manish Malhotra Death, Manish Malhotra News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com