फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की फिल्म ''तूफान'' (Toofan) को पहले सप्ताह में किसी भी अन्य हिंदी फिल्म की तुलना में अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर सबसे अधिक लोगों ने देखा है और इसकी रिलीज के पहले सात दिनों में 3,900 से अधिक शहरों और कस्बों के दर्शकों ने इसका लुत्फ उठाया है.
अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) ने बृहस्पतिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी. प्राइम वीडियो ने कहा कि 26 और 27 जुलाई को प्राइम डे के अवसर पर रिकॉर्ड दर्शकों ने प्राइम वीडियो पर फिल्म का लुत्फ उठाया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राकेश ओम प्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित फिल्म तूफान में मृणाल ठाकुर और परेश रावल भी अहम भूमिका में हैं. यह फिल्म 16 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी. प्राइम वीडियो की विज्ञप्ति के मुताबिक बॉक्सिंग विषय को केन्द्र में रखकर बनाई गयी फिल्म तूफान को 160 से अधिक देशों में देखा गया.
अमेजन प्राइम वीडियो ने बताया कि अन्य स्थानीय भाषाओं में बनने वाली फिल्मों को भी दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली. ‘नरप्पा' (तेलुगु), ‘सरपट्टा परंबरई' (तमिल) और ‘मलिक' (मलयालम) जैसी फिल्मों को भारत के 3,200 से अधिक कस्बों और शहरों में देखा गया। इसके अलावा 150 से अधिक देशों में भी इन फिल्मों को पसंद किया गया. (इनपुट भाषा से)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं