विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2020

फरहान अख्तर ने पालघर में हुई हत्या पर दिया रिएक्शन, बोले- हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया गया है और...

पालघर में हुई घटना को लेकर हाल ही में फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने भी ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Also Read in
फरहान अख्तर ने पालघर में हुई हत्या पर दिया रिएक्शन, बोले- हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया गया है और...
फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने पालघर में हुई हत्या पर दिया रिएक्शन
  • पालघर में हुई घटना को लेकर फरहान अख्तर ने किया ट्वीट
  • एक्टर ने कहा कि मैं इस हिंसा की कड़ी निंदा करता हूं, जिसने
  • फरहान अख्तर का ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

मुंबई (Mumbai) से सटे पालघर (Palghar) जिले में ग्रामीणों ने चोरी के शक में 3 लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी है. इस मामले को लेकर कासा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर करीब 110 लोगों को हिरासत में लिया है. पालघर में हुई घटना को लेकर हाल ही में फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने भी ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. अपने ट्वीट में फरहान अख्तर ने लिखा कि इस हिंसा की कड़ी निंदा करता हूं, जिसने पालघर में 3 लोगों की जिंदगी छीन ली है. इसके साथ ही फरहान अख्तर ने लिखा कि उपद्रवी भीड़ की समाज में कोई जगह नहीं होनी चाहिए.

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. अपने ट्वीट में फरहान अख्तर ने लिखा, "इस हिंसा की कड़ी निंदा करता हूं, जिसने पालघर में 3 लोगों की जान ले ली. उपद्रवी भीड़ की समाज में कोई जगह नहीं होनी चाहिए और मुझे आशा है कि हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्याय भी जल्द से जल्द दिया जाएगा." बता दें कि एक्टर फरहान अख्तर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक विचारों के लिए भी खूब जाने जाते हैं. वह समसामयिक मुद्दों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर रहते हैं. 

वहीं, पालघर (Palghar) में हुई घटना की बात करें तो वारदात गुरुवार रात जिले के कासा पुलिस थाना इलाके में हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में चोरों के घूमने की अफवाह थी. रात 10 बजे के करीब खानवेल मार्ग पर नासिक की तरफ से आ रही गाड़ी में 3 लोग थे. गांव वालों ने रोका और फिर चोर होने की शक में पत्थरों से हमला कर दिया. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों में जिन तीन लोगों की चोर समझकर हत्या कर दी थी, उनमें से दो की पहचान साधुओं के रूप में हुई थी. तीनों मृतक मुंबई के कांदिवली से सूरत अपने एक मित्र के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने जा रहे थे. इसमें 35 साल के सुशीलगिरी महाराज और 70 साल के चिकणे महाराज कल्पवृक्षगिरी थे. जबकि 30 साल का निलेश तेलगड़े ड्राइवर था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farhan Akhtar, Farhan Akhtar Tweet, Palghar, Palghar Mob Lynching, Farhan Akhtar Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com