- सचिन पायलट की हुई घर वापसी
- फराह खान अली ने सचिन पायलट की घर वापसी पर किया ट्वीट
- फराह खान अली ने कहा कि आप हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ...
राजस्थान में सियासी संकट लगभगत खत्म हो चुका है. दरअसल, सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने बीते दिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की, जिसके बाद कांग्रेस (Congress) ने पायलट के साथ समझौते की पुष्टि की. कांग्रेस ने पायलट को आश्वासन दिया है कि उनकी सारी शिकायतों पर गौर किया जाएगा और सम्मानजनक तरीके से उनकी घर वापसी कराई जाएगी. सचिन पायलट की घर वापसी को लेकर मशहूर जूलरी डिजाइनर और बॉलीवुड एक्टर संजय खान की बेटी फराह खान अली (Farah Khan Ali) ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि यह जानकर खुशी हुई कि आप वापस आ गए.
Happy to know you're back. Even happier to know you stand by our democratic values https://t.co/hfwYu4EN9i
— Farah Khan (@FarahKhanAli) August 11, 2020
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सचिन पायलट (Sachin Pilot) को लेकर किया गया फराह खान अली (Farah Khan Ali) का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. अपने ट्वीट में फराह खान अली ने सचिन पायलट की घर वापसी पर खुशी जताते हुए लिखा, "यह जानकर खुशी हुई कि आप वापस आ गए. यह जानकर और भी खुशी हुई कि आप हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ खड़े हैं." बता दें कि सचिन पायलट बीते कुछ दिनों पहले अपने समर्थक विधायकों के साथ अशोक गहलोत के खिलाफ खड़े हो गए थे. लेकिन सोमवार को पार्टी आलाकमान से मुलाकात करने के बाद सचिन पायलट वापस नरम पड़ गए हैं.
सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने ट्वीट करते हुए सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और बाकी कांग्रेस पार्टी को धन्यवाद भी कहा. उन्होंने ट्वीट में लिखा, ""मैं श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी को धन्यवाद देता हूं. इन्होंने हमारी शिकायतों पर ध्यान दिया. मैं अपने विश्वास को लेकर दृढ़ हूं. मैं एक बेहतर भारत के लिए काम करता रहूंगा, ताकि राजस्थान के लोगों से किए गए वादों को पूरा किया जा सके और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की जा सके." वहीं, फराह खान अली (Farah Khan Ali) की बात करें तो वह अपने विचारों के लिए खूब जानी जाती हैं और अकसर समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से राय पेश करती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं