Fanney Khan को अनिल कपूर ने किया अनोखे ढंग से प्रमोट
- ऐश्वर्या राय हैं 'फन्ने खां' में
- राजकुमार राव भी हैं लीड में
- 3 अगस्त को हो रही है रिलीज
नई दिल्ली:
अनिल कपूर (Anil Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म 'फन्ने खां (Fanney Khan)' के प्रमोशन में लगे हैं, और प्रमोशन करने का उनका अंदाज वाकई निराला है. 61 साल के अनिल कपूर इस अंदाज में फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं कि अच्छे-अच्छों को रश्क हो जाए. अनिल कपूर 'फन्ने खां' को प्रमोट करने के लिए कभी सड़कों पर नाच रहे हैं तो कभी दीवार पर चढ़कर शाहरुख खान का सिग्नेचर पोज दे रहे हैं. वाकई अनिल कपूर की एनर्जी कमाल की है, इसमें कोई दो राय नहीं और वे फिल्म का जबरदस्त अंदाज में प्रचार भी कर रहे हैं. हालांकि राजकुमार राव भी उनका साथ दे रहे हैं. फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन भी उनके साथ हैं.
एक्टर ने ट्रेन में किया 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का सीन, देखकर भाग खड़ी हुई हीरोइन...
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ कहर बरपाने को तैयार, हॉलीवुड स्टाइल में दिखाएंगे हैरतअंगेज एक्शन
अनिल कपूर के फिल्म प्रमोशन के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वे सड़कों पर फिल्म का प्रचार करते दिख रहे हैं. यही नहीं, इस वीडियो में वे राजकुमार राव के साथ 'राम लखन' फिल्म का अपना सिग्नेचर स्टेप कर रहे हैं. अनिल कपूर का ये स्टेप वाकई कमाल है, और इसमें उनकी एनर्जी देखने वाली है. यही नहीं, अनिल कपूर इसके बाद एक छोटे से कमरे पर चढ़ जाते हैं, और उसके ऊपर भी खूब मस्ती करते हैं. अनिल कपूर तरह-तरह के पोज देते हैं. इसे देखकर लगता ही नहीं है कि अनिल कपूर 61 साल के हैं बल्कि वे 16 साल के जवानों को भी टक्कर दें.
सावन के महीने में अंजना सिंह का आया 'नागराज' पर दिल, बोलीं- बलम मोरे इलायची के दाना...देखें Video
Video: अक्षरा सिंह का ये अंदाज देख आप भी कहेंगे 'बोल बम', सावन में कांवड़ सॉन्ग से मचाई धूम
अतुल मांजरेकर की 'फन्ने खां' में अनिल और ऐश्वर्या 'ताल' के बाद एक बार फिर स्क्रीन पर नजर आएंगे. म्यूजिकल कॉमेडी 'फन्ने खां' एक पिता की कहानी है जो अपनी सिंगर बेटी का सपना पूरा करना चाहता है. ऐश्वर्या राय बच्चन 'फन्ने खां' में सिंगिंग सेंसेशन की भूमिका निभा रही हैं. 'फन्ने खां' 3 अगस्त को रिलीज हो रही है.
ट्यबूवेल के पानी में खेलती नजर आई ये सिंगर, बोली- ठंडा ठंडा पानी...Video हुआ वायरल
'फन्ने खां' के बाद अनिल कपूर 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में सोनम कपूर के साथ नजर आएंगे तो 'टोटल धमाल' में वे माधुरी दीक्षित के साथ अपनी केमिस्ट्री को फिर से परदे पर जिंदा करेंगे.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Fanney Khan, Anil Kapoor, Rajkummar Rao Aishwarya Rai Bachchan