सिनेमाघरों के बाद अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म घूमर अब टीवी पर रिलीज होने वाली है. जी सिनेमा में घूमर का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होगा. घूमर ऐसे में फिल्म की एक्ट्रेस सैयामी खेर ने एनडीटीवी के सवालों के जवाब दिए हैं. फिल्म में उन्होंने अनीना का रोल किया है, जिसका एक दर्दनाक हादसे में एक हाथ कट जाता है. इसके बाद भी अनीना इंडिया क्रिकेट टीम के लिए खेलकर दिखाती है. कुल मिलाकर घूमर अनीना के संघर्ष और जज्बे की कहानी है. इस फिल्म के लिए सैयामी खेर को काफी मेहनत करनी पड़ी थी.
ऐसे में उन्होंने बताया कि एक हाथ से पूरी फिल्म में बल्लेबाजी करने से लेकर अन्य चीजें करना काफी मुश्किल रहा था. सैयामी खेर ने बताया कि वह असल जिदंगी में लेफ्ट हैंडर है और फिल्म में उन्होंने राइट हैंड के साथ सारी चीजें की, जो उनके लिए काफी मुश्किल काम था. इतना ही घूमर की शूटिंग के वक्त सैयामी खेर के पैर के अंगूठे और कंधे पर भी चोज थी, लेकिन एक्ट्रेस ने किसी भी चीज की परवाह किए बिना शानदार काम किया. आर. बाल्की द्वारा निर्देशित, घूमर का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर रविवार, 30 जून को रात 8 बजे सिर्फ़ ज़ी सिनेमा पर होगा.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़
Bollywood News: मुश्किल में बॉलीवुड, सुस्ती भरे 64 दिन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं