विज्ञापन

Entertainment Top 5: 500 करोड़ की रेस में बॉर्डर 2, टॉक्सिक ने कमाए 120 करोड़, हिट एंड रन केस में एक्टर गिरफ्तार- बॉलीवुड टॉप 5

Entertainment Top 5: मनोरंजन जगत में आज सबसे बड़ी खबर फिल्म टॉक्सिक से जुड़ी हुई है. जिसने रिलीज से पहले 120 करोड़ रुपये की कमाई की है. मलयालम फिल्म अभिनेता मनियन पिल्लई राजू हिट एंड रन केस में गिरफ्तार हुए हैं. जानें एंटरेटेनमेंट टॉप 5.

Entertainment Top 5: 500 करोड़ की रेस में बॉर्डर 2, टॉक्सिक ने कमाए 120 करोड़, हिट एंड रन केस में एक्टर गिरफ्तार- बॉलीवुड टॉप 5
Entertainment Top 5: मनोरंजन जगत से जुड़ी 5 बड़ी खबरें

Entertainment Top 5: मनोरंजन में आज सबसे बड़ी खबर फिल्म टॉक्सिक से जुड़ी हुई है. जिसने रिलीज से पहले 120 करोड़ रुपये की कमाई की है. मलयालम फिल्म अभिनेता मनियन पिल्लई राजू हिट एंड रन केस में गिरफ्तार हुए हैं. प्रतीक स्मिता पाटिल ने बॉलीवुड के सच्चाई बताई है. उन्होंने कहा है कि बॉलीवुड में 90 फीसदी फेक होती हैं. वहीं सनी देओल की बॉर्डर 2 पंद्रह दिन में 500 करोड़ की रेस में शामिल हो गई है.इसके अलावा भागम भाग 2 में मनोज बाजपेयी ने किया गोविंदा को रिप्लेस. 

टॉक्सिक का कलेक्शन | Toxic Collection

सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' अगले महीने दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह फिल्म काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई है. यश के फैंस भी 'टॉक्सिक' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इन सबके बीच 'टॉक्सिक' को लेकर बड़ी खबर आ रही है. यश की इस फिल्म ने रिलीज से पहले की 120 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राजू हिट एंड रन केस | Hit and Run Case

मलयालम फिल्म अभिनेता मनियन पिल्लई राजू एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वे अपनी बीमारी को लेकर नहीं बल्कि कार एक्सीडेंट को लेकर विवादों में घिर गए हैं. अभिनेता पर आरोप है कि देर रात त्रिवेंद्रम क्लब से बाहर निकलते समय उनकी गाड़ी से दोपहिया वाहन की टक्कर हुई और वे मौके पर मदद करने के बजाय भाग गए.पुलिस ने अब अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

'बॉलीवुड की शादियां फेक' | Bollywood Fake Marriages 

स्मिता पाटिल और राज बब्बर के बेटे प्रतीक स्मिता पाटिल और बहू प्रिया बनर्जी का लेटेस्ट बयान चर्चा में आ गया है. जबकि इससे पहले कपल का अपने पिता और भाई-बहन को शादी में ना बुलाने को लेकर वह चर्चा में थे, जिसे लेकर अब मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में कपल ने अपने फैसले पर बात की है. प्रिया बनर्जी ने ऑनलाइन मिली आलोचना को खारिज करते हुए कहा, वे इस पर ध्यान देने के लिए बहुत ज्यादा बिजी थे. हालांकि प्रतीक ने कहा कि जितना पब्लिक जानती है. इससे ज्यादा कहानी में और भी कुछ है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | Border 2 Box Office Collection

सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर वॉर बेस्ड फिल्म बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने शानदार 2 हफ्ते पूरे कर लिए हैं. फिल्म अब अपने तीसरे वीकेंड में एंटर कर चुकी है. दो हफ्तों में वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी बॉर्डर 2 अब बहुत जल्द भारत में 350 करोड़ रुपये कमा लेगी. बॉर्डर 2 का डे वाइज कलेक्शन भले ही कम हो रहा है, लेकिन इसका जादू अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. पहले ही हफ्ते में तकरीबन 250 करोड़ रुपये कमाने वाली बॉर्डर 2 अभी भी अपनी सोलो रिलीज का फायदा उठा रही है और करोड़ों में कमाई कर रही है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भागम भाग 2 में गोविंदा रिप्लेस | Govinda Replace in Bhagam Bhag 2

मनोज बाजपेयी 'भागम भाग 2' में गोविंदा की जगह लेंगे. यह खबर बॉलीवुड में काफी चर्चा में है. 2006 में आई हिट कॉमेडी फिल्म 'भागम भाग' की सीक्वल में बड़ा कास्टिंग बदलाव हुआ है. रिपोर्ट्स के अनुसार, गोविंदा अब इस प्रोजेक्ट में नहीं होंगे और उनकी जगह मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी को लिया गया है. मूल फिल्म में अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल की जोड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया था. यह एक थिएटर ग्रुप की कहानी पर आधारित स्लैपस्टिक कॉमेडी थी, जिसे प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com