विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2017

Emmys 2017 के रेड कारपेट पर दूसरी बार उतरीं प्रियंका चोपड़ा, अपने लुक से उड़ाए सबके होश

69वें एमी अवॉर्ड्स में प्रियंका रीज विदरस्पून, निकोल किडमैन, शैलेन वूडली और मैट बोमर जैसी शख्सियतों के साथ प्रिजेंटर के रूप में नजर आईं.

Emmys 2017 के रेड कारपेट पर दूसरी बार उतरीं प्रियंका चोपड़ा, अपने लुक से उड़ाए सबके होश
69वें एमी अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा (courtesy AFP)
  • बलमेन का स्टनिंग व्हाइट गाउन पहन रेड कारपेट पर उतरीं प्रियंका
  • एंथनी एंडरसन के साथ एमी के स्टेज में प्रियंका ने किया अवॉर्ड प्रेजेंट
  • पिछले साल टॉम हिडलस्टन के साथ एमी के स्टेज पर उतरी थीं PC
नई दिल्ली: जैसे ही बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 69वें एमी अवार्डस के रेड कारपेट पर एंट्री की, वैसे ही दर्शक उन्हें देखते ही रह गए. 35 वर्षीय अभिनेत्री मौके पर बलमेन (Balmain) की बेहद खूबसूरत गाउन पहन रेड कारपेट पर रविवार रात (भारत में सोमवार सुबह) उतरीं. व्हाइट रंग की इस पंखों वाले आउटफिट में प्रियंका की खूबसूरती देखते ही बन रही थी. बता दें, 69वें एमी अवॉर्ड्स में प्रियंका रीज विदरस्पून, निकोल किडमैन, शैलेन वूडली और मैट बोमर जैसी शख्सियतों के साथ प्रिजेंटर के रूप में नजर आईं.

यह भी पढ़ें: ये क्या! सोशल वर्क करने पर भी TROLL हुईं प्रियंका चोपड़ा, दिया मुंहतोड़ जवाब​

देखें, प्रियंका के रेड कारपेट लुक की तस्वीरें...  
priyanka chopra afp

एमी अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा. (Image courtesy AFP)

priyanka chopra afp
 

प्रियंका के इस लुक की ट्विटर पर जमकर तारीफ हुई. देश-विदेश के दर्शक उनके आउटफिट की तारीफ करते नहीं थके. 
प्रियंका ने एक्टर एंथनी एंडरसन के साथ 'आउटस्टैंडिंग वैरायटी टॉक सीरीज' का अवॉर्ड पेश किया. स्टेज पर उनकी और एंथनी की केमिस्ट्री इस वीडियो में कैद हुई. 'लास्ट वीक टूनाइट विद जॉन ऑलिवर' के अभिनेता जॉन ने यह अवॉर्ड अपने नाम किया.
प्रियंका इस साल एमी पुरस्कारों की किसी भी श्रेणी के लिए नामित नहीं हैं. एक्ट्रेस के ऑफिशियल फैन क्लब पेज पर भी एमी अवॉर्ड्स के रेड कारपेट लुक की कई तस्वीरें साझा की गई, इसमें प्रियंका अपने ग्लैमरस एंट्री के लिए सजती-सवंरती दिख रही हैं.
बता दें कि प्रियंका दूसरी बार एमी अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर उतर रही हैं. पिछले साल उन्होंने फिल्म 'अवेंजर्स' में नेगेटिव किरदार निभाने वाले अभिनेता टॉम हिडलस्टन के साथ अवॉर्ड प्रेजेंट किया था. 

  ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Emmys 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com