विज्ञापन

4000 करोड़ की रामायणम् में रावण ने लिए 100 करोड़, 90s में अरविंद त्रिवेदी से खौफ खाते थे लोग, फीस जान हैरान रह जाएंगे आप

फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर को कुल 150 करोड़ रुपये फीस दी जा रही है. जबकि रावण का रोल निभा रहे यश ने फिल्म के लिए करीब 100 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. रामानंद सागर की रामायण में सबसे ज्यादा फीस अरुण गोविल (40 लाख रुपये) की थी.

4000 करोड़ की रामायणम् में रावण ने लिए 100 करोड़, 90s में अरविंद त्रिवेदी से खौफ खाते थे लोग, फीस जान हैरान रह जाएंगे आप
रामायणम् में यश बनेंगे लंकापति रावण

रामायणम् इन दिनों हर तरफ चर्चा में है और इसकी कास्ट से लेकर फीस तक हर अपडेट लोगों का ध्यान खींच रही है. लेकिन जैसे ही नई रामायण की बात होती है, लोगों के मन में 90 के दशक की वो तस्वीर खुद-ब-खुद आ जाती है, जब अरुण गोविल राम के रूप में नजर आए थे और अरविंद त्रिवेदी का रावण लोगों के दिलों में डर बनकर बस गया था. उस समय ना करोड़ों का बजट था और ना हाईटेक VFX, फिर भी किरदार इतने दमदार थे कि लोग उन्हें असली मान बैठते थे. आज जब करोड़ों की फीस सामने आ रही है, तो पुरानी और नई रामायण के बीच का फर्क और भी ज्यादा चौंकाने वाला लगता है.

जब राम बने आस्था और रावण बना खौफ

Latest and Breaking News on NDTV

रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल को लोग सच में भगवान राम मानने लगे थे. वहीं अरविंद त्रिवेदी का रावण इतना प्रभावशाली था कि लोग उन्हें देखकर डर जाते थे. उनके डायलॉग बोलने का अंदाज और चेहरे के हाव-भाव ने रावण को सिर्फ खलनायक नहीं बल्कि यादगार किरदार बना दिया था.

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन की रामायण Vs 4000 करोड़ी रामायणम् में हुई तुलना, रामानंद सागर के बेटे बोले- लोग अक्सर इस बात को नजरअंदाज...

30 लाख वाला रावण vs 100 करोड़ वाला रावण

Latest and Breaking News on NDTV

अरविंद त्रिवेदी को पूरी रामायण के लिए करीब 30 लाख रुपये फीस मिली थी. वहीं उस समय के सबसे महंगे कलाकार अरुण गोविल को करीब 40 लाख रुपये दिए गए थे. अब नई रामायणम् में रणबीर कपूर को राम के रोल के लिए 150 करोड़ रुपये मिल रहे हैं और रावण बने यश को करीब 100 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं. ये फर्क लोगों को हैरान कर रहा है.

तब भी रावण पीछे, आज भी वही कहानी

Latest and Breaking News on NDTV

दिलचस्प बात ये है कि पहले भी रावण की फीस राम से कम थी और आज भी यही स्थिति बनी हुई है. फर्क सिर्फ इतना है कि पहले लाखों का अंतर था और आज करोड़ों का हो गया है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर लोग इसे नाइंसाफी बता रहे हैं और कह रहे हैं कि असली असर तो पुराने रावण का ही था.

ये भी पढे़ं- रामायणम् में राजा दशरथ बनेंगे अरुण गोविल, 40 साल बाद ‘रामायण' के राम की दिखी झलक, फैंस बोले- रणबीर से अच्छे लग रहे

बजट में भी जमीन-आसमान का फर्क

Latest and Breaking News on NDTV

अगर बजट की बात करें तो फर्क और भी चौंकाने वाला है. 80 के दशक में बनी रामानंद सागर की रामायण का कुल बजट करीब 7 करोड़ रुपये था, जिसमें पूरी सीरीज तैयार हुई थी. वहीं अब नई रामायणम् का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. यानि आज सिर्फ एक फिल्म के लिए उतना पैसा खर्च हो रहा है, जितने में पहले पूरी रामायण बन गई थी. ये दिखाता है कि समय के साथ ना सिर्फ फीस बल्कि पूरी इंडस्ट्री का पैमाना ही बदल चुका है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com