विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2022

दिव्या खोसला ने खोला अपनी खूबसूरती का राज, नो मेकअप लुक में पहुंची अवॉर्ड लेने तो फैंस बोले- ‘परी’

दिव्या खोसला कुमार ब्यूटी, फैशन और टैलेंट के लि जानी जाती हैं. वह एक्ट्रेस होने के साथ ही  निर्माता और निर्देशक भी हैं. हालही में दिव्या एक अवॉर्ड फंक्शन में बिना मेकअप के पहुंची, उनकी नैचुरल ब्यूटी देख कर लोगों ने उनके लुक की काफी तारीफ की. दिव्या इस अवार्ड फंक्शन में काले रंग की ड्रेस में नजर आईं.

दिव्या खोसला ने खोला अपनी खूबसूरती का राज, नो मेकअप लुक में पहुंची अवॉर्ड लेने तो फैंस बोले- ‘परी’
नो मेकअप लुक में दिव्या खोसला
नई दिल्ली:

दिव्या खोसला कुमार ब्यूटी, फैशन और टैलेंट के लि जानी जाती हैं. वह एक्ट्रेस होने के साथ ही  निर्माता और निर्देशक भी हैं. हालही में दिव्या एक अवॉर्ड फंक्शन में बिना मेकअप के पहुंची, उनकी नैचुरल ब्यूटी देख कर लोगों ने उनके लुक की काफी तारीफ की. दिव्या इस अवार्ड फंक्शन में काले रंग की ड्रेस में नजर आईं. वह सिर्फ लीप बाम और मस्कारा लगाए हुए नज़र आईं, इसके बावूजूद वे बेहद ही आकर्षक लग रही थीं और वह काफी कॉन्फिडेंट दिखीं. 

दिव्या ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसपर उन्होंने ने लिखा था कि चूंकि मुझे ब्यूटी अवार्ड से नवाजा गया है, इसलिए मैं आप सभी से कुछ शेयर करना चाहती हूं. मैं तब तक मेक अप का इस्तेमाल नहीं करती, जब तक मेरे प्रोफेशन में इसकी जरूरत ना हो. मैं ब्लेस्ड हूं कि मेरी स्किन बहुत अच्छी है और मैं इसकी अच्छी तरह से देखभाल करती हूं. मैं किसी भी तरह के केमिकल ट्रीटमेंट जैसे ब्लीचिंग या पीलिंग में विश्वास नहीं करती. 

मैंने पहली बार यह फैसला किया कि मैं प्रतिष्ठित अवार्ड फंक्शन के red कार्पेट पर बिना मेक अप के वॉक करूंगी. कोई बेस नहीं, कोई आईशैडो नहीं, कोई आईलाइनर नहीं, कोई ब्लश नहीं…. बस थोड़ा सा मस्कारा और लिप बाम… और मुझे रूल्स को तोड़ते हुए बेहद खुशी हो रही है.

 ये भी देखें : दीपिका पादुकोण व्‍हाइट आउटफिट में आईं नजर, खुशी-खुशी पैपराजी को दिया पोज 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Divya Khosla, Divya Khosla Dance In Pink Outfit, Divya Khosla Kumaar, Divya Khosla Kumar In Satyameva Jayate 2, Divya Khosla Kumar Instagram, Divya Khosla Kumar Introduce Sheru In Video, Divya Khosla Kumar Look With Gajra This Diwali, Divya Khosla Kumar Looks, Divya Khosla Kumar On Sonu Nigam, Divya Khosla Kumar Sanam Re, Divya Khosla Kumar Sheru, Divya Khosla Kumar Sonu Nigam, Divya Khosla Kumar Vacation, Divya Khosla Kumar Video, Divya Khosla Vacation, Divya Khosla Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com