विज्ञापन

कंगना रनौत की फिल्म के साथ रिलीज हुई दिलजीत दोसांझ की इस फिल्म की पाकिस्तान में हो रही है जमकर तारीफ, लोग हुए इमोशनल 

कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता के साथ रिलीज हुई दिलजीत दोसांझ की मैं वापस आऊंगा को पाकिस्तान में भी खूब प्यार मिल रहा है. पाकिस्तानी फिल्ममेकर उमैर नासिर अली ने फिल्म की कहानी, इमोशनल टच और स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है.

कंगना रनौत की फिल्म के साथ रिलीज हुई दिलजीत दोसांझ की इस फिल्म की पाकिस्तान में हो रही है जमकर तारीफ, लोग हुए इमोशनल 
पाकिस्तान में छाई दिलजीत की फिल्म, इमोशनल हुए दर्शक
NDTV

कंगना रनौत की मूवी रिलीज होने वाली हो तो उसके आसपास फिल्म रिलीज करने से ही लोग कतराते हैं. वजह है कंगना रनौत की फिल्म को लेकर क्रिएट होने वाला बज. जिसके बाद सिर्फ उनकी फिल्म देखने का ही ख्याल आता है. लेकिन दिलजीत दोसांझ के साथ ऐसा नहीं हुआ. उनकी फिल्म सिनेमाघरों में तब ही रिलीज हुई जब कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता रिलीज हुई. लेकिन कंगना रनौत की फिल्म के मुकाबले दिलजीत दोसांझ की मैं वापस आउंगा को ज्यादा तारीफें मिल रही हैं. खासतौर से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में. फिल्म की तारीफ के साथ साथ नसीरुद्दीन शाह की एक्टिंग को भी जमकर तारीफें मिल रही हैं. 

ये भी पढ़ें: बेटी संग इस्लामिक न्यू ईयर बनाता दिखा दीया और बाती हम का सूरज, एक्टिंग की दुनिया छोड़ अब कर रहा है खेती-बाड़ी

'मैं वापस आऊंगा' देखकर इमोशनल हुए पाकिस्तानी फिल्ममेकर

पाकिस्तानी डायरेक्टर उमैर नासिर अली ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है. जिसमें फिल्म मैं वापस आऊंगा को खूबसूरत और बेहद इमोशनल फिल्म बताया. उन्होंने लिखा कि फिल्म खत्म होने के बाद भी इसका असर लंबे समय तक बना रहता है. उमैर ने बताया कि वो खुद भी पार्टिशन के बैकड्रॉप पर चोर आए हम नाम की फिल्म बना रहे हैं. ऐसे में वो इम्तियाज अली की इस कहानी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे. उन्होंने लिखा, ‘जैसी उम्मीद थी, फिल्म में इम्तियाज अली की छाप साफ नजर आती है.'

उन्होंने सबसे ज्यादा तारीफ नसीरुद्दीन शाह की की. उमैर के मुताबिक नसीरुद्दीन शाह ने ऐसा अभिनय किया है. जो सीधे दिल में उतर जाता है. वहीं फिल्म की एडिटर आरती बजाज के काम को उन्होंने ‘मास्टरक्लास' बताया है. उन्होंने कहा कि फिल्म एडिटिंग सीखने वाले हर स्टूडेंट को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए.

बंटवारे की कहानियां कभी पुरानी नहीं होतीं

अपने पोस्ट में उमैर ने सआदत हसन मंटो, भीष्म साहनी, इंतिजार हुसैन और कुर्अतुल ऐन हैदर जैसे लेखकों का जिक्र भी किया. उन्होंने लिखा कि बंटवारे पर पहले भी बहुत कुछ लिखा और फिल्माया जा चुका है. लेकिन हर पीढ़ी इस दर्द को अपने तरीके से समझती है. उमैर ने कहा, ‘शायद पार्टिशन इतना बड़ा सब्जेक्ट है कि उसे किसी एक कहानी में नहीं समेटा जा सकता. हर पीढ़ी इसके जख्मों और यादों में नए मायने खोजती है.' उन्होंने आखिर में ए.आर. रहमान के म्यूजिक की भी तारीफ की और लिखा, ‘उनके बारे में कुछ कहने की जरूरत ही नहीं है.' बता दें कि मैं वापस आऊंगा में दिलजीत दोसांझ के अलावा नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी अहम किरदारों में हैं.

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
सीनियर न्यूज राइटर
आनंद कश्यप को 10 का डिजिटल मीडिया का अनुभव. 2016 से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल से की, फिर दैनिक जागरण के एंटरटे... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangana Ranaut, Diljeet Dosanjh, Main Vaapas Aaunga, Main Vaapas Aaunga Box Office, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com