विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2024

दिलजीत दोसांझ के पीछे भागता है बॉलीवुड, यकीन ना आए तो ये किस्सा पढ़ लीजिए

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं. उनकी अगली पंजाबी फिल्म जट्ट ऐंड जूलियट 3 रिलीज होने जा रही है. आइए जानते हैं आखिर बॉलीवुड को क्यों है दिलजीत दोसांझ की जरूरत.

दिलजीत दोसांझ के पीछे भागता है बॉलीवुड, यकीन ना आए तो ये किस्सा पढ़ लीजिए
दिलजीत दोसांझ को क्या नहीं बॉलीवुड की जरूरत
नई दिल्ली:

Diljit Dosanjh: क्या दिलजीत दोसांझ को बॉलीवुड की जरूरत नहीं है? बॉलीवुड है जो उनके पीछे भागता है, ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि उनके एक खुलासे से तो ऐसा ही लग रहा है. अनिल कपूर का प्रोडक्शन वेंचर 'क्रू' अपनी रिलीज के बाद से ही चर्चा में रहा है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और ओटीटी पर भी इसने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया. लेकिन सिर्फ फिल्म ही नहीं, इसके गाने भी पॉपुलर हुए. खासकर 'नैना' सॉन्ग, जिसे दिलजीत दोसांझ ने गाया है. अब, हाल ही में एक बातचीत में, दिलजीत ने खुलासा किया कि अनिल कपूर की बेटी और क्रू की निर्माता रिया कपूर ने 'क्रू' के लिए 'नैना' गाना बनाने के लिए एक साल तक उनका पीछा किया.

दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में बताया था कि मैंने उनसे कहा कि मैं बॉलीवुड के लिए गाने नहीं बना सकता, मुझे नहीं पता कि यह कैसे करना है, लेकिन उन्होंने एक साल तक मेरा पीछा किया. उस समय मैं एक एल्बम पर काम कर रहा था और वह हर 10 दिन में मुझसे पूछती थीं कि गाना कहां है. करीना कपूर खान, कृति सेनन और तब्बू पर आधारित यह गाना आज भी चार्ट में टॉप पर है. यूट्यूब पर, यह गाना 91 मिलियन से ज्यादा व्यूज के साथ अभी भी सबसे ज्यादा देखे जाने वाले ट्रैक में से एक है.

दिलजीत दोसांझ का नैना सॉन्ग

काम के मोर्चे पर, जहां रिया अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रही हैं, वहीं अनिल कपूर 'बिग बॉस ओटीटी 3' की होस्टिंग करने के लिए तैयार हैं, जो 21 जून से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगा. एक्टर ने अपने अगले टाइटल 'सूबेदार' के लिए तैयारी शुरू कर दी है और अफवाह है कि वह वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा हैं. वहीं, दिलजीत दोसांझ की अगली फिल्म जट्ट ऐंड जूलियट 3 इस महीने 27 तारीख को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म के गाने खूब पसंद किए जा रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diljit Dosanjh, Crew, Rhea Kapoor, Naina Song, Crew Naina Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com