Dhurandhar Box Office Collection: 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई धुरंधर साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म थी. लेकिन अब 19 मार्च को रिलीज हुई रणवीर सिंह की धुरंधर 2 अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. और भारत की टॉप 5 ओपनिंग करने वाली लिस्ट में धुरंधर 2 की एंट्री हो गई है. जबकि बॉक्स ऑफिस पर प्री रिलीज कलेक्शन के साथ केवल दो दिनों में आंकड़ा भारत में 200 करोड़ पहुंच गया है. जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 300 करोड़ पार हो गया है.
पहले दिन बनीं बॉलीवुड की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, धुरंधर 2 ने पहले दिन 103 करोड़ की ओपनिंग हासिल की थी. जबकि 43 करोड़ का आंकड़ा फिल्म ने प्री रिलीज शोज के साथ हासिल किया था. इसी के साथ धुरंधर 2 बॉलीवुड की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई. वहीं भारत में चौथी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है.
भारत में 5 सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्में
पहले नंबर पर पुष्पा द रुल पार्ट 2 है, जिसने पहले दिन 164 करोड़ की ओपनिंग हासिल की थी. जबकि दूसरे नंबर पर 133 करोड़ के साथ आरआरआर है. तीसरे नंबर पर केजीएफ चैप्टर 2 116 करोड़ के साथ है. चौथे नंबर पर धुरंधर 2 द रिवेंज 103 करोड़ है. कल्कि 2898एडी 95 करोड़ के साथ पांचवे नंबर पर है.
Dhurandhar 2 Box Office Collection Live: धुरंधर 2 के रियल जमील जमाली ने कहा- ल्यारी आतंकवाद का अड्डा नहीं है
धुरंधर के असली जमाली यानी नबील गबोल ने एक पॉडकास्ट में धुरंधर के बारे में बात की और कहा- ल्यारी को आतंकवाद का अड्डा दिखाया गया. कोई शक नहीं है कि गैंगवॉर हुई. उसका असर मुझपर भी हुआ. ल्यारी के जो हालात थे, सबको पता है. मगर चीजें बदल गई हैं. पूरे कराची में सबसे कम क्राइम ल्यारी के चार थानों में हैं. लड़कियां रात के 3 बजे भी अपने घर से बाहर निकल सकती हैं. इतनी सुरक्षा हो गई है.
Dhurandhar 2 Box Office Collection Live: उजैर बलोच का पुराना वीडियो वायरल, बोले- एक चींटी को भी नहीं मारा
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का कलेक्शन भारत में और दुनियाभर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, जिसके बीच उजैर बलौच का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है.
Dhurandhar 2 Box Office Collection Live: राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 के जरिए दी चेतावनी
राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 की तारीफ करते हुए लिखा कि यह फिल्म एक तरह का 'हॉरर' है, लेकिन डराने के लिए नहीं, बल्कि उन फिल्ममेकर्स के लिए जो सस्ता, दिखावटी और मसाला सिनेमा बनाकर नाम और पैसा कमाते हैं. रामगोपाल ने लिखा, "पहले का सिनेमा सिर्फ जोर-शोर वाली आवाजें और एक्शन दिखाता था, लेकिन अब ऐसा सिनेमा खत्म होने की कगार पर है. 'धुरंधर' उन फिल्ममेकर्स को डराएगी जो अभी भी 'सुपरहीरो' स्टाइल की पूजा करते हैं."
Dhurandhar 2 Box Office Collection Live: 100 करोड़ की ओपनिंग पर यामी गौतम ने दिया रिएक्शन
धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर की वाइफ यामी गौतम ने धुरंधर के 100 करोड़ का आंकड़ा पहले दिन पार करने पर रिएक्शन दिया. दरअसल, रिया कपूर ने धुरंधर 2 का रिव्यू करते हुए डायरेक्टर को 100 करोड़ पहले दिन कमाई पर बधाई दी थी, जिस पर एक्ट्रेस ने हार्ट इमोजी के जरिए रिएक्शन दिया. 
Dhurandhar 2 Tamil Box Office Collection Day 2 Live: कन्नड़ में करोड़ भी नहीं पहुंच पाई धुरंधर 2
80.72 करोड़ की कमाई भारत में करने वाली धुरंधर 2 ने कन्नड़ भाषा में एक करोड़ का आंकड़ा भी क्रॉस नहीं किया है. सैकनिल्क के अनुसार, पहले दिन 8 लाख की कमाई फिल्म ने की थी. जबकि 3 लाख दूसरे दिन हासिल हुई. वहीं दो दिन में यह आंकड़ा 11 लाख ही पहुंच पाया है.
Dhurandhar 2 Tamil Box Office Collection Day 2 Live: तमिल में धुरंधर 2 ने कर ली है इतनी कमाई
80.72 करोड़ की कमाई भारत में करने वाली धुरंधर 2 ने तमिल में केवल 1.16 करोड़ का आंकड़ा पहले दिन हासिल किया था. जबकि दूसरे दिन कमाई 44 लाख में पहुंच गई है.
Dhurandhar 2 Telugu Box Office Collection Day 2 Live: धुरंधर ने तेलुगू में की इतनी कमाई
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 80.72 करोड़ की कमाई हासिल की, जिसमें तेलुगू में केवल 1.3 करोड़ का आंकड़ा फिल्म ने हासिल किया. जबकि पहले दिन यह कमाई 2.12 करोड़ थी.
Dhurandhar 2 Budget Live: धुरंधर 2 का कितना है बजट
धुरंधर के साथ धुरंधर 2 द रिवेंज का निर्माण किया गया था, जिसके चलते फिल्म का बजट 250 से 450 करोड़ का है.
Dhurandhar 2 Hindi Box Office Collection Day 2 Live: धुरंधर ने हिंदी में की इतनी कमाई
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 80.72 करोड़ की कमाई हासिल की, जिसमें हिंदी में 78.94 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया.
Dhurandhar 2 Box Office Day 2 LIVE: वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा हुआ पार
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 331 करोड़ का आंकड़ा दुनियाभर में फिल्म ने हासिल कर लिया है.
Dhurandhar 2 Box Office Day 2 LIVE: भारत में दूसरे दिन धुरंधर ने की 50 करोड़ पार कमाई
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 43 करोड़ प्री रिलीज कलेक्शन के साथ पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ की कमाई हासिल की थी. जबकि दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 80.72 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया, जिसके बाद भारत में फिल्म ने 220.50 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है. वहीं इंडिया ग्रॉस 267 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की है.