विज्ञापन

Dhurandhar 2 Review: नोटबंदी से अतीक अहमद तक, 'धुरंधर 2' में खुले सारे राज- रणवीर सिंह की मूवी का फर्स्ट डे फर्स्ट शो रिव्यू

Dhurandhar The Revenge Movie Review: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का फर्स्ट डे फर्स्ट शो रिव्यू. नोटबंदी, अतीक अहमद और दाऊद कनेक्शन का पूरा खुलासा. पढ़िए पूरा FDFS रिव्यू.

Dhurandhar 2 Review: नोटबंदी से अतीक अहमद तक, 'धुरंधर 2' में खुले सारे राज- रणवीर सिंह की मूवी का फर्स्ट डे फर्स्ट शो रिव्यू
Dhurandhar The Revenge Review, Ranveer Singh Movie: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का रिव्यू
नई दिल्ली:

Dhurandhar The Revenge Movie Review: रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. रणवीर सिंह की धुरंधर  5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई धुरंधर 2 का सीक्वल है, जिसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है. धुरंधर 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ही नहीं है. बल्कि 1400 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन करने वाली तीसरी इंडियन फिल्म है. इसके चलते धुरंधर 2 को लेकर भी काफी एक्साइटमेंट है. वहीं इस फिल्म के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, दानिश, सारा अर्जुन वापसी करते हुए नजर आ रहे हैं. 19 मार्च को वर्ल्डवाइड रिलीज से पहले 18 मार्च 2026 को प्री रिलीज शोज रखे गए, जिसके चलते हम आपके लिए एक्सक्लूसिव रिव्यू लेकर आए हैं. जानिए कैसी है फिल्म, कराची में कैसा रहा रणवीर सिंह का कहर और किस तरह लिया उन्होंने पाकिस्तान से भारत का बदला. 

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Release, Review LIVE Updates: धुरंधर 2 रिव्यू, राम गोपाल वर्मा ने कहा शोले भी फेल, धुरंधर द रिवेंज की प्री रिलीज शो में हुई देरी

Latest and Breaking News on NDTV

रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज की स्टोरी

फिल्म की शुरुआत रणवीर सिंह के बैकग्राउंड जसकीरत सिंह रांगी के किरदार से होती है. जसकीरत के परिवार के साथ ज्यादती होती है और वो उसका बदला लेता है. इसी बदले के चक्कर में वो जेल पहुंच जाता है. जसकीरत उर्फ जस्सी फौजी बनना चाहता है, लेकिन वो जेल पहुंच जाता है. जेल में वहां मिलता है अजय सान्याल और उसे पाकिस्तान भेजता है मिशन पर. फिर जसकीरत बन जाता है हमजा अली मजारी. कहानी को कुछ-कुछ रहमान डकैत की मौत से शुरू किया जाता है. फिर अरशद पप्पू को दिखाया जाता है. इस तरह फिल्म आगे बढ़ती है. लेकिन हमजा कुछ समय बाद ही किंग ऑफ ल्यारी बन जाता है. फिर अपने मिशन को अंजाम देता है. जानें कैसे, ये जानने के लिए तो आपको फिल्म देखनी होगी. लेकिन कुल मिलाकर यह एक पार्ट फिल्म थी, जिसे दूसरे पार्ट में जबरदस्ती खींचा गया.

Latest and Breaking News on NDTV

धुरंधर द रिवेंज का डायरेक्शन

आदित्य धर ने इस फिल्म में बहुत ही कमाल किए हैं. आदित्य धर ने धुरंधर 2 में आज तक का सबसे बड़ा ख़ुलासा किया है और बता दिया है कि भारत में नोटबंदी की असली वजह क्या थी.  आदित्य धर ने भारत की कई अहम घटनाओं को इतनी आसानी से यहाँ बता दिया है कि हैरत होती है. उन्हें इन घटनाओं के पीछे की इतनी गहराई से जानकारी है कि हैरत होती है. मतलब उनकी रिसर्च अलग ही लेवल की है और कई सवाल भी खड़े करती है. धुरंधर 2 एक समय पर आकर डॉक्युमेंट्री का एहसास देती है. आदित्य धर ने एक फ़िल्म के ज़रिये भारत के तत्कालीन इतिहास से जुड़े सवालों के आसानी से जवाब दे दिए हैं. सिर्फ धुरन्धर 2 देख लीजिये और  फिर आप भी नॉलेज के धुरंधर बन जाएंगे. 

फिल्म फर्स्ट हाफ में थोड़ी खींची हुई लगती है. पुराने गानों का खूब इस्तेमाल हुआ है. फिल्म में बड़े साब का खुलासा आदित्य ने किया लेकिन ये बहुत ही खोखला निकला. फिल्म का इंटरवल दिलचस्प किया. हालांकि इंटरवल के बाद एक्शन सीन को खींचा गया है. फिल्म में इस बार मैलोड्रामा देखने को मिला है. पहले पार्ट जैसा पेस और स्वैग मिसिंग लगता है. आदित्य धर ने इस पार्ट पर ज्यादा मेहनत नहीं की है और सारा भरोसा पहले पार्ट की कामयाबी पर छोड़ा है. गाने भी मिसमैच हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

धुरंधर द रिवेंज में एक्टिंग

धुरंधर 2 में एक्टिंग के मामले में रणवीर सिंह का कोई जवाब  नहीं. पार्ट चाहे पहला हो या दूसरा, रणवीर सिंह का कोई सानी नहीं. जसकीरत बिल्कुल जसकीरत जैसा ही लगता है, और हमजा, हमजा जैसा. रणवीर ने दोनों ही किरदारों एकदम अलग तरीके से किया है. धुरंधर की जान और शान रणवीर सिंह ही हैं. पहले 20-25 मिनट में तो लाजवाब हैं. हालांकि धुरंधर 2 में उन्हें गहराई से दिखाना चाहिए था, लेकिन यहां आदित्य रणवीर की दहाड़ को दिखा नहीं सके. इसके बाद राकेश बेदी ने दिल जीतने वाली एक्टिंग की है. संजय दत्त भी बढ़िया हैं. अर्जुन रामपाल ठीक-ठाक हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

धुरंधर द रिवेंज वर्डिक्ट

धुरंधर सीरीज अगर आपने शुरू कर ली हैं तो यह फिल्म आप जरूर देख सकते हैं. रणवीर सिंह की एक्टिंग देखनी है तो यह फिल्म मस्ट वॉच है. एक एक्टर कैसा है और उसका काम, तो यह फिल्म आपके लिए ही है. बाकी अगर धुरंधर जैसा पेस और सॉन्ग, और कैरेक्टर की आपको तलाश होगी तो निराशा होगी क्योंकि धुरंधर कम्प्लीट फिल्म थी, जबकि धुरंधर 2 जबरदस्ती में बनाई गई फिल्म है. फिर आदित्य धर ने सच्ची घटनाओं के साथ जो मजाक किया है, उसके लिए भी इस फिल्म को याद किया जाएगा. धुरंधर 2 देखनी है या नहीं, आपके स्वविवेक पर है. 

रेटिंग: 3 स्टार
डायरेक्टर: आदित्य धर
कलाकार: रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com