विज्ञापन

बुक माय शो में धुरंधर 2 की आंधी, शाहरुख खान की जवान का रिकॉर्ड चकनाचूर, 24 घंटे में बिके 14.81 लाख टिकट

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Record: धुरंधर 2 ने रिलीज से ठीक 24 घंटे पहले ही ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसने पूरे बॉलीवुड को चौंका दिया है.

बुक माय शो में धुरंधर 2 की आंधी, शाहरुख खान की जवान का रिकॉर्ड चकनाचूर, 24 घंटे में बिके 14.81 लाख टिकट
धुरंधर 2 ने तोड़ा जवान का रिकॉर्ड

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Record: धुरंधर 2 ने रिलीज से ठीक 24 घंटे पहले ही ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसने पूरे बॉलीवुड को चौंका दिया है. BookMyShow पर इस फिल्म ने 14.81 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग दर्ज कर ली है, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इस उपलब्धि के साथ फिल्म ने रणवीर सिंह स्टारर प्रोजेक्ट को ऑल-टाइम नंबर 1 बना दिया है. खास बात यह है कि इसने शाहरुख खान की फिल्म जवान का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है, जो अब तक इस लिस्ट में टॉप पर थी.

 24 घंटे पहले की टॉप फिल्मों की लिस्ट

अगर रिलीज से 24 घंटे पहले की बुकिंग की बात करें तो अब टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में सबसे ऊपर ‘धुरंधर 2' पहुंच गई है. जहां ‘जवान' ने 11.02 लाख टिकट बेचे थे, वहीं एनिमल ने 7.24 लाख और टाइगर 3 ने 4.73 लाख टिकटों का आंकड़ा छुआ था. छावा भी 4.69 लाख टिकटों के साथ इस लिस्ट में शामिल रही. इन आंकड़ों से साफ है कि ‘धुरंधर 2' ने सभी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

क्यों खास है यह रिकॉर्ड?

इससे पहले ‘जवान' अपने तेज बुकिंग ट्रेंड के लिए जानी जाती थी, जिसने एक घंटे में 20 हजार से ज्यादा टिकट बेचे थे. वहीं ‘एनिमल' ने तो एक घंटे में 80 हजार टिकट बेचकर नया रिकॉर्ड बनाया था. ‘टाइगर 3' ने मल्टीप्लेक्स चेन में शानदार प्रदर्शन किया था. लेकिन ‘धुरंधर 2' ने रिलीज से एक दिन पहले ही जिस तरह 14 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए, वह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है और पोस्ट-पैंडेमिक दौर की सबसे बड़ी ओपनिंग का इशारा दे रहा है.

ओपनिंग डे पर टिकी नजरें

अब सभी की नजरें फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन पर टिकी हैं. 17 हजार से ज्यादा शोज के साथ यह फिल्म देशभर में रिलीज हो रही है, जिससे इसके धमाकेदार ओपनिंग की उम्मीद जताई जा रही है. मल्टीप्लेक्स से लेकर सिंगल स्क्रीन तक फिल्म की डिमांड काफी मजबूत है, जिससे साफ है कि ‘धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com