विज्ञापन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 15: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की आंधी में टूटे कई रिकॉर्ड, 15 दिन में 1500 करोड़ पार कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 15: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने रिलीज के 15 दिन में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया और 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 15: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की आंधी में टूटे कई रिकॉर्ड, 15 दिन में 1500 करोड़ पार कमाई
Dhurandhar Box Office Collection Day 15
नई दिल्ली:

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 15: कुछ फिल्में बस रिलीज होती हैं, कुछ चर्चा में रहती हैं… और कुछ ऐसी होती हैं जो आते ही तूफान मचा देती हैं. धुरंधर 2 उन्हीं फिल्मों में से एक है. रिलीज के पहले ही दिन इस फिल्म ने ऐसा धमाका किया कि बॉक्स ऑफिस के कई पुराने रिकॉर्ड टूट गए. वहीं इसके बाद शुरू हुआ बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड टूटने का सिलसिला, जिसमें केजीएफ, केजीएफ 2, बाहुबली, बाहुबली 2, एनिमल, स्त्री 2 और गदर 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड पिछड़ गए. वहीं अब 14 दिनों में धुरंधर का कलेक्शन पुष्पा 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पछाड़ने की ओर बढ़ चुकी है. जबकि फैंस का जबरदस्त एक्साइटमेंट, एडवांस बुकिंग की लंबी लाइनें और थिएटर में फुल हाउस, सब कुछ इस फिल्म के फेवर में 15 दिन बाद भी दिख रहा है. रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की इस जोड़ी ने साबित कर दिया कि सीक्वल पहले पार्ट से कई गुना बड़ा हो सकता है और हिट भी.

15 दिनों में धुरंधर 2 की कमाई

Latest and Breaking News on NDTV

मेकर्स के आंकड़ों के अनुसार, धुरंधर 2 ने 15.1 करोड का कलेक्शन दुनियाभर में हासिल कर लिया है. जबकि इंडिया ग्रॉस 1,134 करोड़ इंडिया ग्रॉस कलेक्शन हुआ है, जिसमें 367 करोड़ ओवरसीज कलेक्शन है. वहीं भारत में नेट कलेक्शन 961 करोड़ 15 दिनों में हासिल कर ली है. 

ये भी पढ़ें- 1000 फिल्में करने वाला सुपरस्टार, कॉमेडी में नंबर वन, हीरो पर पड़ता है भारी, 500 करोड़ नेटवर्थ के साथ है सबका फेवरेट

धुरंधर और धुरंधर 2 ने पुष्पा 2 को पछाड़ा

धुरंधर 2 ने 15वें दिन 22.50 करोड़ की कमाई हासिल की है, जिसके बाद दूसरे हफ्ते का कलेक्शन 242.75 करोड़ रहा है. जबकि नंबर वन पर दूसरे हफ्ते सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म धुरंधर है, जिसने 253.25 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है. वहीं पुष्पा 2 द रूल (196.50 करोड़), छावा (180.25 करोड़)बाहुबली 2 द कन्क्लूजन (143.25 करोड़ ) रहा है, जिसे धुरंधर सीरीज ने पछाड़ दिया है. 

ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 की सिंगर, कभी दिल्ली के क्लब में केवल 16 लोगों के लिए किया परफॉर्म, आज पूरी दुनिया सुन रही उनका गाना 

धुरंधर 2 पहले दिन से बना रही है रिकॉर्ड

 सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक धुरंधर 2 ने पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ कमाए थे. इसके बाद रिलीज के पहले दिन इसने 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. अगर वर्जन वाइज बात करें, तो सबसे ज्यादा कमाई हिंदी वर्जन से हुई, जहां 81 फीसदी की ऑक्यूपेंसी के साथ 99.10 करोड़ रुपये आए. इसके बाद तेलुगु वर्जन से 59 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ 2.12 करोड़ का कलेक्शन हुआ. वहीं तमिल से 1.16 करोड़, कन्नड़ से 0.08 करोड़ और मलयालम से 0.09 करोड़ रुपये की कमाई हुई. इसी के साथ पेड प्रीव्यू और पहले दिन की कमाई मिलाकर फिल्म का कुल ओपनिंग कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने लगभग 236.63 करोड़ रुपये कमा लिए, जो इसे इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल करता है. वहीं 250 से 400 करोड़ तक के बजट में धुरंधर और धुरंधर 2 बनी है, जिसके चलते फिल्म ने बजट से कई गुना कमाई कर ली है. 

धुरंधर के बारे में 

डायरेक्टर आदित्य धर के लिए भी ये एक बड़ा माइलस्टोन है. दिलचस्प बात ये है कि धुरंधर की कमाई को पछाड़ते हुए धुरंधर 2 द रिवेंज आगे निकल चुकी है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं. दर्शकों को कहानी, एक्शन और परफॉर्मेंस, तीनों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन मिला है. 

ये भी पढे़ं- धुरंधर 2 के बाद इतिहास के पन्नों को पलटेंगे 'एसपी चौधरी', संजय दत्त की आखिरी सवाल का आया टीजर, फैंस बोले- आउटस्टैंडिंग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com