विज्ञापन

धुरंधर 2 की सिंगर, कभी दिल्ली के क्लब में केवल 15 लोगों के लिए किया परफॉर्म, आज पूरी दुनिया सुन रही उनका गाना 

धुरंधर: द रिवेंज की सक्सेस के बीच जैस्मीन सैंडलस को गुमनामी के दिन याद आए और उन्होंने करियर का खूबसूरत सफर शेयर किया. 

धुरंधर 2 की सिंगर, कभी दिल्ली के क्लब में केवल 15 लोगों के लिए किया परफॉर्म, आज पूरी दुनिया सुन रही उनका गाना 
धुरंधर 2 का जैस्मीन सैंडलस ने गाया जाइए सजना गाना
नई दिल्ली:

फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है. सिर्फ फिल्म की कहानी ही नहीं, बल्कि फिल्म के गाने भी फैंस के दिलों पर जादू कर रहे हैं. इसी फिल्म में पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने 'जाइए सजना' गाना गाया है, जो खबर लिखे जाने तक नंबर-2 पर ट्रेंड कर रहा है. फिल्म की सक्सेस के साथ सिंगर जैस्मीन सैंडलस भी धूम मचा रही है. धुरंधर-2 की सक्सेस के बीच उन्होंने अपनी पुरानी दिनों की यादों को शेयर किया है, जब वे एक गुमनाम चेहरा हुआ करती थी. 

केवल 15 लोगों के लिए किया था परफॉर्म

सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने एक पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसमें वे बहुत छोटी दिख रही हैं. फोटो साल 2012 की है और वे दिल्ली के एक क्लब में परफॉर्म कर रही हैं. सिंगर ने बताया कि उस वक्त वे मात्र 15 लोगों के सामने गा रही थीं, लेकिन उनके अंदर वहीं जोश और एक्साइटमेंट थी जो आज बड़े-बड़े स्टेडियम में गानों पर होती है. 

उन्होंने लिखा, "शोहरत और दौलत किसी को नहीं बदलती, बल्कि ये आपके व्यक्तित्व को और निखारती है. मेरे फैंस मुझे मेरी पुरानी तस्वीरें और वीडियो भेज रहे हैं और इससे मुझे बहुत खुशी मिल रही है. मेरी उस यात्रा के गवाह बनने के लिए धन्यवाद जब मैं इतनी ग्लैमरस नहीं थी. मुझे याद दिलाने के लिए धन्यवाद कि अब तक का सफर कितना खूबसूरत रहा है. उन्होंने आगे लिखा, "मैंने अपनी पुरानी जिंदगी को नई जिंदगी के लिए कुर्बान कर दिया. बस यही है."

भारत छोड़कर विदेश में बसीं जैस्मीन सैंडलस

बता दें कि जैस्मीन के लिए सिंगर बनने का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था. 13 साल की उम्र में वो परिवार के साथ भारत छोड़कर कैलिफोर्निया बस गईं, जहां उनका न तो कोई दोस्त था और न ही जानने वाला. अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए सिंगर ने गाने लिखने शुरू किए और फिर रिकॉर्ड किया. उनकी आवाज और गानों में पंजाबी कल्चर के साथ हिप-हॉप की एक अनूठी झलक दिखती थी. इसी कारण रहा है कि उनकी आवाज धीरे-धीरे पहचाने जाने लगी.

ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 के बाद इतिहास के पन्नों को पलटेंगे 'एसपी चौधरी', संजय दत्त की आखिरी सवाल का आया टीजर, फैंस बोले- आउटस्टैंडिंग

क्लब के बाहर बेचती थीं सीडी

वह खुद की रिकॉर्ड की गई सीडी को क्लब के बाहर बेचती थीं, इस उम्मीद में कि किसी को तो उनकी आवाज पसंद आएगी. साल 2008 में उन्होंने पहला पंजाबी गाना मुस्कान गाया, जो हिट रहा. सलमान खान की फिल्म के गाने 'यार न मिले' ने उन्हें बॉलीवुड में अलग पहचान दिलवाई. आज धुरंधर-2 ने उन्हें ग्लोबली हिट कर दिया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jasmine Sandlas, Dhurandhar 2, Jaiye Sajna, Jasmine Sandlas Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com