विज्ञापन

पहली फिल्म में हीरो नहीं हीरोइन बने थे जितेंद्र, फ्री में किया काम, आज 200 करोड़ के बंगले में रहते हैं जीतू जी

जितेंद्र भारतीय सिनेमा के वो एक्टर हैं जिन्होंने 200 से ज्यादा फिल्में बतौर हीरो की हैं लेकिन पहली ही फिल्म में हीरोइन के रूप में दिखे थे. पढ़ें जितेंद्र को कैसे मिला था ये रोल.

पहली फिल्म में हीरो नहीं हीरोइन बने थे जितेंद्र, फ्री में किया काम, आज 200 करोड़ के बंगले में रहते हैं जीतू जी
बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र आज यानी 7 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं.
Social Media
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में पहचान बनाने के लिए सभी को दिन-रात मेहनत करनी पड़ती है. किसी भी नए अभिनेता को पहली फिल्म मिलना किस्मत के चमक जाने के जैसा होता है, लेकिन जितेंद्र के लिए यह घाटे का सौदा रहा था. 150 रुपए से फिल्मों में कदम रखने वाले जितेंद्र ने कभी नहीं सोचा था कि वे फिल्मों में काम करेंगे, लेकिन पैसे कमाने और पहचान बनाने की चाह में अभिनेता ने बॉडी डबल के साथ हिंदी सिनेमा में कदम रखा था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहली बतौर मुख्य अभिनेता फिल्म पाने के लिए जितेंद्र ने कितने पापड़ बेले थे?

नकली गहनों का बिजनेस करते थे जितेंद्र के पिता

7 अप्रैल 1942 को जन्मे जितेंद्र (Jeetendra) के पिता की नकली ज्वेलरी की दुकान थी, जो फिल्मों के सेट पर भी अपने नकली गहने बेचा करते थे. जितेंद्र भी अपने पिता के काम में हाथ बंटाते थे. वे बचपन से ही फिल्मों के शौकीन थे लेकिन नहीं पता था कि गहने बेचने का काम ही हिंदी सिनेमा में कदम रखने का पहला रास्ता है. अभिनेता के करियर की शुरुआत भले ही 'गीत गाया पत्थरों ने' से हुई थी लेकिन उससे पहले वो फिल्म 'सेहरा' पर काम कर चुके थे और इसी फिल्म में अभिनेता की बहादुरी और लगन देखने के बाद निर्देशक वी. शांताराम ने जितेंद्र को पहली बतौर मुख्य अभिनेता फिल्म ऑफर की थी.

यह भी पढ़ें: 4000 करोड़ की रामायणम् में कौन बन रहीं मंथरा, 10 फोटो में जानें कौन हैं ये एक्ट्रेस जिसने शाहरुख खान संग किया था डेब्यू

Latest and Breaking News on NDTV

फिल्म के लिए करते थे चापलूसी!

बहुत कम लोग जानते हैं कि जितेंद्र ने फिल्म 'सेहरा' के सेट पर हर तरीके का काम किया था. वे आर्टिस्ट का सारा काम करते थे और उनकी जरूरतों का ध्यान भी रखते थे. उस वक्त एक महीने की तनख्वाह 150 रुपए थी. इसी फिल्म के दौरान अभिनेता ने वी. शांताराम को इम्प्रेस करने के लिए चापलूसी की सारी हदें पार कर दी थीं. खुद अभिनेता ने स्वीकारा था कि निर्देशक को इम्प्रेंस करने के लिए वो सेट पर चापलूसी करने से भी पीछे नहीं हटते थे.

Latest and Breaking News on NDTV

पहली फिल्म में बने हीरोइन के बॉडी डबल

उन्होंने बताया कि एक बार फिल्म में अभिनेत्री संध्या को एक सीन करना था, जिसमें ऊंट पर कूदना था. निर्देशक ऐसे शख्स की तलाश में थे जो यह सीन कर सके और बिल्कुल संध्या जैसा दिखे. वी.शांताराम को इम्प्रेस करने के लिए अभिनेता ने सीन को करने के लिए हां कर दिया और ऊंट पर छलांग लगा दी. इस दौरान वे शांताराम के साथ काम कर ही रहे थे ऐसे में सीन के लिए अलग से पैसे भी नहीं मिले और वो सीन सिर्फ पैसे के लिए नहीं किया था, बल्कि खुद को साबित करने के लिए किया था जिसके बाद निर्देशक ने फिल्म 'गीत गाया पत्थरों ने' में लीड रोल दिया और तनख्वाह थी 100 रुपए. अभिनेता ने बताया कि इस वक्त पैसे से फर्क नहीं पड़ता था, क्योंकि जितेंद्र को जितेंद्र बनाने वाले वी.शांताराम थे और उनकी की बदौलत सिनेमा में कदम रखा था. उस वक्त भले ही फीस कम रही लेकिन धीरे धीरे जितेंद्र ने खूब नाम कमाया. यहीं से वो आज 200 करोड़ के अपने कृष्णा बंगलो तक पहुंचे.

यह भी पढ़ें: ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी के जीजा थे कॉमेडी स्टार, साली साहिबा रुलाने में थी माहिर तो जीजा ने हंसा-हंसाकर किया लोटपोट

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jeetendra Birthday, Intresting Facts About Jeetendra, Jeetendra Career Story And Life Journey, Jeetendra Career, Jeetendra Family Story, Rekha, Mehmood, Jeetendra Age, Jeetendra Wife, Jeetendra Daughter, Jeetendra First Movie, Jeetendra Trivia, Jeetendra Son, Jeetendra Love Story, Jeetendra Photos, Jeetendra Hit Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com