- धर्मेंद्र मना रहे हैं अपना 84वां बर्थडे
- बर्थडे पर धर्मेंद्र के वीडियो हुए वायरल
- फैन्स सोशल मीडिया पर दे रहे हैं बधाई
बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र (Dharmendra) आज अपना 84वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को फैन्स के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी खूब बधाइयां दे रहे हैं. किसान परिवार से संबंध रखने वाले धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के फगवाड़ा में हुआ था. धर्मेंद्र (Dharmendra Birthday) केवल 10वीं तक पढ़े, उसके बाद उन्होंने फिल्मों में अपना हाथ अजमाया. फिल्मी करियर में धर्मेंद्र को बहुत कामयाबी मिली. 1960 में आई फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे (Dil Bhi Tera Hum Bhi Tere)' से एक्टर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया, लेकिन उन्हें पहचान मिली फिल्म 'फूल और पत्थर' से मिली थी.
सलमान खान ने बिग बॉस में अरहान की खोली पोल, तो बॉलीवुड एक्टर बोले- उन्होंने इसका करियर खत्म कर दिया
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
धर्मेंद्र (Dharmendra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. एक्टर अकसर अपने फॉर्म हाउस के वीडियो और फोटो फैन्स के साथ शेयर करते भी नजर आ जाते हैं. धर्मेंद्र (Dharmendra Birthday) को उनके फैन्स खूब प्यार करते है इसलिए हर कोई सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. हाल ही में, धर्मेंद्र अपने फॉर्म हाउस पर मेथी के पराठे खाते नजर आए थे, जिसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था. एक्टर के 84वें जन्मदिन पर देखिए उनके द्वारा शेयर किए गए कुछ वीडियो.
बता दें कि बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र (Dharmendra) का असली नाम धरम सिंह देओल है. धर्मेंद्र का बचपन साहनेवाल में गुजरा. धर्मेंद्र के पिता स्कूल हेडमास्टर थे. धर्मेंद्र को 1970 के दशक के मध्य में दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुषों में स्थान मिला था. धर्मेंद्र वर्ल्ड आयरन मैन अवार्ड से भी नवाजे जा चुके हैं. धर्मेंद्र की लोकप्रिय फिल्मों में 'सत्यकाम', 'खामोशी', 'शोले', 'क्रोधी' और 'यादों की बारात' जैसी फिल्मों के नाम आते हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं