विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2021

हेमा मालिनी के जन्मदिन पर यूं मस्ती करते आए धर्मेंद्र, देखें परिवार के साथ खास तस्वीरें

हेमा मालिनी (Hema Malini) 16 अक्टूबर को 73 साल की हो चुकी हैं. इस खास मौके पर फैंस के साथ ही सेलेब्स ने भी उन्हें जन्मदिन की खूब शुभकामनाएं दीं. रविवार देर शाम हेमा मालिनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर जन्मदिन की तस्वीरें साझा कीं हैं.

हेमा मालिनी के जन्मदिन पर यूं मस्ती करते आए धर्मेंद्र, देखें परिवार के साथ खास तस्वीरें
हेमा मालिनी के जन्मदिन पर यूं मस्ती करते आए धर्मेंद्र
  • हेमा मालिनी के जन्मदिन की तस्वीरें वायरल
  • लाल सूट में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं ड्रीम गर्ल
  • परिवार साथ सादगी में मनाया जन्मदिन
नई दिल्ली:

हेमा मालिनी (Hema Malini) 16 अक्टूबर को 73 साल की हो चुकी हैं. इस खास मौके पर फैंस के साथ ही सेलेब्स ने भी उन्हें जन्मदिन की खूब शुभकामनाएं दीं. रविवार देर शाम हेमा मालिनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर जन्मदिन की तस्वीरें साझा कीं हैं. इस तस्वीरों में धर्मेंद्र (Dharmendra), ईशा देओल, संजय खान और फिल्ममेकर रमेश सिप्पी भी बर्थडे सेलिब्रेशन में नजर आए. बात हेमा की करें को हेमा ने लाल रंग का सूट पहना हुआ है. वहीं खुले बालों में हेमा बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. 

घर पर ही मनाया जन्मदिन 
इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही हेमा लिखती हैं कि 'घर पर परिवार और करीबी दोस्तों के साथ बर्थडे का सेलिब्रेशन.' हेमा की दोनों बेटियों ने भी मां के जन्मदिन पर खास पोस्ट भी साझा की थी. बता दें कि हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को (अम्मनकुंडी) मद्रास में हुआ. हेमा की दो बेटीयां हैं अहाना देओल और ईशा देओल. हेमा मालिनी को 'ड्रीम गर्ल' के नाम से भी जाना जाता है.  

तमिल फिल्म से की थी करियर की शुरुआत 
आपको बता दें कि हेमा मालिनी (Hema Malini) अभिनेत्री के साथ-साथ, फिल्म निदेशक, नृत्यांगना और वर्तमान में वे मथुरा (उत्तर प्रदेश) से सांसद भी हैं. हेमा मालिनी ने साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा की सीट से जीत हांसिल की थी. उनके फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने तमिल फिल्म के जरिए 1963 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. 

सिंबा नागपाल को मिले रुबीना दिलैक से टिप्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hema Malini 73, Dharmendra, Dharmendra Viral Photos, Hema Malini Birthday Celebration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com