विज्ञापन
This Article is From May 29, 2024

दीपिका पादुकोण का पीला गाउन 20 मिनट में हुआ नीलाम, जिसमें किया था बेबी बंप फ्लॉन्ट, मिले इतने पैसे

दीपिका पादुकोण के पीले गाउन में तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं, जिस पर फैंस ने उनके बेबी बंप और प्रेग्नेंसी ग्लो की काफी तारीफ की थी.

दीपिका पादुकोण का पीला गाउन 20 मिनट में हुआ नीलाम, जिसमें किया था बेबी बंप फ्लॉन्ट, मिले इतने पैसे
दीपिका पादुकोण का पीला गाउन हुआ नीलाम
नई दिल्ली:

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में ट्रोलिंग के बीच इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें वह पीले रंग के गाउन में नजर आईं. उनके आउटफिट ने फैंस का ध्यान खींचा क्योंकि वह उसमें अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईं. इसी बीच उन्होंने फैंस को इंस्टाग्राम के जरिए एक गुड न्यूज दी कि उनके द्वारा पहना गया गाउन नीलाम हो गया है. इसके अलावा उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस गाउन के लिए दी गई कीमत को वह दान करेंगी. आइए आपको बताते हैं पूरी डिटेल...

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में 82°E नाम के ब्यूटी ब्रांड के एक इवेंट में एक पीले रंग का गाउन पहना था, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई थीं. इस गाउन को एक्ट्रेस ने 34 हजार रुपए में बेच दिया है. वहीं इंस्टा स्टोरी में एक्ट्रेस ने बताया कि वह इस पैसे को डोनेट कर दूंगी. एक्ट्रेस का यह गाउन पोस्ट शेयर करने के 20 मिनट के भीतर बिक गया है. 

दीपिका पादुकोण ने साल की शुरुआत में पति रणवीर सिंह के साथ प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. वहीं बताया था कि वह सिंतबर में बच्चे को जन्म देने वाली हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल एक्ट्रेस की सिंघम 3 रिलीज होने वाली है, जिसमें वह शक्ति शेट्टी के अवतार में नजर आएंगी. इसका एक पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसे देखकर फैंस ने रिएक्शन दिया था.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Deepika Padukone Yellow Gown, Deepika Padukone Outfit, Deepika Padukone Pics, Deepika Padukone Pregnancy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com