Video: दीपिका पादुकोण कर रही गेस्ट का वेलकम, स्टेज पर ही 'सिंबा' को प्रमोट करने लगे रणवीर सिंह

Deepika-Ranveer Mumbai Reception: दीपिका और रणवीर ने रिसेप्शन में पहुंचे हर एक गेस्ट का शानदार तरीके से स्वागत किया. एक खास वीडियो में दीपिका गेस्ट से बातचीत करती दिख रही हैं, जबकि रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंबा' को प्रमोट कर रहे हैं.

Video: दीपिका पादुकोण कर रही गेस्ट का वेलकम, स्टेज पर ही 'सिंबा' को प्रमोट करने लगे रणवीर सिंह

DeepVeer Mumbai Reception: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

खास बातें

  • दीपिका-रणवीर ने करीबियों और रिश्तेदारों के लिए रखी पार्टी
  • पार्टी में मस्ती के मूड में दिखे रणवीर सिंह
  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
नई दिल्ली:

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने बुधवार को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया, इसमें जोड़ी के करीबी और रिश्तेदार शामिल हुए. सफेद और गोल्डन कलर के लिबास में दोनों स्टार्स ने शाही एंट्री की और रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे सभी गेस्ट को मंत्रमुग्ध कर दिया. दीपिका और रणवीर ने रिसेप्शन में पहुंचे हर एक गेस्ट का शानदार तरीके से स्वागत किया. एक खास वीडियो में दीपिका गेस्ट से बातचीत करती दिख रही हैं, जबकि रणवीर सिंह फोटोग्राफर्स के सामने अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंबा (Simmba)' को प्रमोट कर रहे हैं. रणवीर स्टेज पर डांस करते दिखे और दीपिका अपनी हंसी नहीं रोक पाईं. पार्टी के एक अन्य वीडियो में रणवीर सिंह डीजे बने हुए थिरकते देखे जा सकते हैं.

रणवीर सिंह ने स्टेज पर लगाए ठहाके तो हंस यूं पड़ीं दीपिका पादुकोण, देखें 10 शानदार Pics

देखें, वीडियो...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

(@ranveersingh.kingdom) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

(@deepveer_ki_shaadi) on

मुंबई रिसेप्शन के लिए दीपिका पादुकोण ने डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला का आउटफिट चुना. उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी. 

देखें, पार्टी के इनसाइड वीडियो और तस्वीरें...
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BollywoodNow (@bollywoodnow) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BollywoodNow (@bollywoodnow) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

मुंबई रिसेप्शन से पहले दीपिका पादुकोण की फैमिली की तरफ से 21 नवंबर को बैंग्लुरु में रिसेप्शन दिया गया था. बता दें, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने 14-15 नवंबर को इटली में कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी रचाई. 1 दिसंबर को जोड़ी एक और रिसेप्शन होस्ट करने जा रही है. इस रिसेप्सन में बॉलीवुड से लेकर कई अन्य फील्ड के दिग्गजों  शिरकत करेंगे. इस ग्रैंड रिसेप्शन को लेकर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं.
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

 राजशाही अंदाज में दिखी रणवीर-दीपिका की जोड़ी, देखें Pics

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी में से हैं. दीपिका-रणवीर की जोड़ी 'राम-लीला गोलियों की रास लीला', 'बाजीराव-मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com