विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2018

तो इस वजह से टली दीपिका पादुकोण और इरफान खान की नई फिल्म की शूटिंग...

दीपिका पादुकोण और इरफान खान अभिनीत फिल्म की शूटिंग अगले महीने से नेपाल में शुरू होने की संभावना है...

तो इस वजह से टली दीपिका पादुकोण और इरफान खान की नई फिल्म की शूटिंग...
'पीकू' के बाद विशाल भारद्वाज की फिल्म में दिखेंगे दीपिका-इरफान
  • टली इरफान-दीपिका की फिल्म की शूटिंग
  • इरफान-दीपिका की सेहत बनीं वजह
  • अगले महीने से नेपाल में शुरू होगी शूटिंग
नई दिल्ली: 'पद्मावत' की सक्सेस एन्जॉय कर रहीं दीपिका पादुकोण जल्द ही इरफान खान के साथ अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली थीं. लेकिन अंडरवर्ल्ड डॉन सपना दीदी की जिंदगी पर बनने वाली इस बायोपिक फिल्म की शूटिंग टाल दी गई है. फिल्मकार विशाल भारद्वाज ने दीपिका-इरफान अभिनीत अपनी फिल्म की शूटिंग दोनों अभिनेताओं की सेहत का हवाला देते हुए कुछ समय के लिये टाल दी है. निर्देशक ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि इरफान को पीलिया हो गया है जबकि दीपिका की पीठ में दर्द है. फिल्म ‘पद्मावत’ की शूटिंग के दौरान उन्हें पीठ में दर्द की समस्या हो गयी थी. फिल्म की शूटिंग अगले महीने से नेपाल में शुरू होने की संभावना है.

BlackMail Trailer: पत्नी को देने आया सरप्राइज, हुआ कुछ ऐसा कि बन गया ब्लैकमेलर


भारद्वाज ने लिखा कि फिल्म में उनकी भूमिका जिस तरह की है, उससे वह बहुत जल्दी थक जायेंगी और डॉक्टर ने उन्हें कुछ महीनों तक पूरा आराम करने की सलाह दी है. मैं दोनों को मजबूत और फिट देखना चाहता हूं.

दीपिका पादुकोण ने इरफान खान की फिल्‍म ‘मदारी’ की जमकर की तारीफ

फिल्म के बारे में पिछले दिनों दिए इंटरव्यू में विशाल ने कहा था, "मैंने फिल्म की पटकथा एक-दो साल पहले लिखी थी, लेकिन इसे अब मैं निर्देशित कर रहा हूं. मैं दीपिका के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं क्योंकि मैं उनका काम पसंद करता हूं. वह एक खूबसूरत अभिनेत्री हैं और मुझे लगता है कि कैमरा उन्हें पसंद करता है."

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट: IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Irrfan Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com