विज्ञापन
This Article is From May 31, 2020

डेविड वॉर्नर ने पत्नी संग महेश बाबू के गाने पर किया जोरदार डांस, खूब देखा जा रहा Video

डेविड वॉर्नर (David Warner) का महेश बाबू (Mahesh Babu) के गाने पर किया डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

डेविड वॉर्नर ने पत्नी संग महेश बाबू के गाने पर किया जोरदार डांस, खूब देखा जा रहा Video
डेविड वॉर्नर (David Warner) का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के धाकड़ ओपनर डेविड वॉर्नर (David Warner) कोरोनावायरस लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव हैं. वो नियमित अंतराल पर वीडियो बनाकर फैन्स का मनोरंजन कर रहे हैं. डेविड वॉर्नर (David Warner) ने फिर से एक डांस वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो अपनी पत्नी के साथ डांस कर रहे हैं. खास बात यह है कि डेविड वार्नर साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) की फिल्म 'सारिलेरु नीकेवेरु' (Sarileru Neekevvaru) के सुपरहिट गाने 'माइंड ब्लॉक' (Mind Block) पर डांस कर रहे हैं.

डेविड वॉर्नर (David Warner) ने इस वीडियो को शेयर कर यह भी बताया कि उन्हें डांस स्टेप्स सीखने में बहुत समय लग गया. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा: "इस डांस स्टेप को करने में उन्हें करीब 50 बार प्रैक्टिस करनी पड़ी है. लेकिन अंत में हमने यह सीख लिया है." डेविड वॉर्नर के डांस वीडियो को देख ऐसा लग रहा है कि जैसे उनकी मेहनत रंग लाई है. औडेविड वॉर्नर का  महेश बाबू (Mahesh Babu) के गाने पर किया गया डांस खूब वायरल हो रहा है.

डेविड वॉर्नर (David Warner) ने इससे पहले साउथ के सुपरस्टार एक्टर अल्लू अर्जुन के गाने पर डांस करते नजर आए थे. बता दें कि महेश बाबू (Mahesh Babu) की हालिया रिलीज  'सारिलेरु नीकेवेरु' (Sarileru Neekevvaru) सुपर हिट साबित हुई थी जो अपने नाटकीय रन के दौरान 200 करोड़ से अधिक की कमाई करने में सफल रही थी. यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली महेश बाबू की लगातार तीसरी फिल्म बन गयी है. महेश बाबू का अगला प्रोजेक्ट बाहुबली और आरआरआर के दिग्गज निर्देशक एस एस राजामौली (SS Rajamouli) के साथ होगा.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
David Warner, David Warner Video, David Warner Dance Video, David Warner Tiktok Video, Mahesh Babu, Mind Block
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com