फातिमा सना शेख ने दिखाया बेहद सिजलिंग अंदाज, ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर कहा- क्या करें क्या नहीं करें

फिल्म दंगल में आमिर खान की बड़ी बेटी का किरदार निभाने वाली फातिमा सना शेख इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए और उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर तहलका मचा रही है. आइए आपको दिखाते हैं फातिमा सना शेख की ये तस्वीरें और वो सवाल जिसका फातिमा सना जवाब ढूंढ रही हैं.

फातिमा सना शेख ने दिखाया बेहद सिजलिंग अंदाज, ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर कहा- क्या करें क्या नहीं करें

दंगल गर्ल के ग्लैमरस लुक में तस्वीरें वायरल

नई दिल्ली:

भारतीय रेसलर गीता फोगाट की लाइफ पर बनी फिल्म दंगल में गीता फोगाट का किरदार निभाने वाली फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी खूबसूरती को लेकर खूब चर्चा में हैं. आए दिन वो इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. इस बीच सना ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की और इसके साथ ही उन्होंने एक दिमाग घुमा देने वाला कैप्शन भी लिखा है. आइए आपको दिखाते हैं फातिमा सना शेख की ये तस्वीरें और वो सवाल जिसका फातिमा सना जवाब ढूंढ रही हैं. 

बैकलेस ड्रेस में नजर आईं फातिमा सना शेख 

फातिमा सना शेख ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में फातिमा बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं.  उन्होंने व्हाइट कलर के प्लाजो के साथ क्रीम कलर का बैकलेस ब्लाउज पहना हुआ है और इसके साथ ही उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए बालों को खुला छोड़ा हुआ है. अपने मेकअप को मिनिमल रखते हुए उन्होंने न्यूड मेकअप किया है और पीच कलर की लिपस्टिक लगाई हुई है. इन तस्वीरों में फातिमा गज़ब के पोज़ दे रही हैं और अपने बैक को फ्लॉन्ट करती नज़र आ रही हैं. आपको बता दें कि फातिमा सना शेख इस ग्लैमरस अटायर में आमिर खान की बेटी इरा खान के एंगेजमेंट में नजर आईं थीं. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, 'क्या करें क्या नहीं करें यह बड़ा सवाल है'.

फैंस बोले जान लोगी क्या 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सोशल मीडिया पर दंगल गर्ल फातिमा सना शेख की यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं. आपको बता दें कि फातिमा ने अपनी इन तस्वीरों को और भी अट्रैक्टिव लुक देने के लिए विंटेज कार बैकग्राउंड चुना है. सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के वायरल होते ही फैंस फातिमा सना शेख पर प्यार लुटा रहे हैं. कोई उन्हें स्टनिंग कह रहा है तो कोई कमेंट कर रहा है कि तुम तो मार ही डालोगी. इतना ही नहीं कुछ लोग तो उन्हें आमिर खान को लेकर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं क्योंकि कुछ समय से आमिर खान और फातिमा सना शेख की अफेयर की चर्चा जोरों पर हैं. हालांकि दोनों ने कभी भी अपने इस रिलेशन को लेकर पुष्टि नहीं की है. बता दें कि फातिमा सना शेख ने साल 2016 में आई फिल्म दंगल में गीता फोगाट का किरदार निभाया था.  पिछले दिनों फातिमा ने एपिलेप्सी  होने के बात फैंस को बताई थी.