विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2018

दलेर मेहंदी और मीका सिंह के बड़े भाई अमरजीत सिंह का निधन

पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी (Daler Mehndi ) और मीका सिंह (Mika Singh) के बड़े भाई अमरजीत सिंह (Amarjeet Singh) का निधन हो गया है.

दलेर मेहंदी और मीका सिंह के बड़े भाई अमरजीत सिंह का निधन
दलेर मेहंदी और मीका सिंह के भाई का निधन
  • दलेर-मीका के हैं भाई
  • पंजाबी सिंगर हैं दोनों भाई
  • मीका की बॉलीवुड में भी है धूम
नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी (Daler Mehndi ) और मीका सिंह (Mika Singh) के बड़े भाई अमरजीत सिंह (Amarjeet Singh) का निधन हो गया है. दलेर मेहंदी और मीका सिंह ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अमरजीत सिंह के निधन की जानकारी दी है. मीका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लिखा हैः "हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि हमारे बड़े भाई अमरजीत सिंह, इस दुनिया में नहीं रहे. वे पिछले कुछ दिनों से असप्ताल में भर्ती थे. आज सुबह ही उन्होंने आखिरी सांस ली." दलेर मेहंदी ने भी ऐसा ही मैसेज और फोटो को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट किया है. अमरजीत सिंह का निधन सोमवार सुबह हुआ. 
 

दलेर मेहंदी और मीका सिंह के भाई अमरजीत सिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली के तिलक विहार शवदाह गृह में किया गया. दलेर मेहंदी दुनिया भर में अपनी गायकी की वजह से पहचान रखते हैं. दलेर मेहंदी ने 1995 में 'बोलो ता रा रा' के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था, और उसके बाद आए उनके हरेक गाने हंगामा मचाया. यही नहीं, 'रंग दे बसंती' और 'बाहुबली' के गाए उनके सॉन्ग भी बेहद पॉपुलर रहे हैं. 

दलेर मेहंदी के छोटे भाई मीका सिंह न सिर्फ पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री बल्कि बॉलीवुड के भी लोकप्रिय सिंगर हैं. मीका ने 'सावन में लग गई आग' के साथ लोकप्रियता हासिल की थी, और उन्होंने 'रेस 3', 'जब वी मेट', 'किक' और 'सोनू की टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्मों में अपने सुरों का जादू बिखेरा है. यही नहीं, टीवी पर कई लोकप्रिय रियलिटी शो में भी वे शिरकत कर चुके हैं.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Daler Mehndi Elder Brother Dies, Mika Singh, Daler Mehndi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com