- किसानों के समर्थन में उतरीं शूटर दादी
- दादी चंद्रो तोमर ने किया ट्वीट
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ट्वीट
केंद्र के कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ शनिवार को देशभर में चक्का जाम किया गया. पंजाब-हरियाणा, राजस्थान ही नहीं तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में भी किसानों और उनका समर्थन कर रहे संगठनों ने राजमार्ग जाम (Highway Blocked) कर यह दिखाया कि किसान आंदोलन (Farmers Protest) सिर्फ एक-दो राज्यों तक सीमित नहीं है. अब हाल ही में शूटर दादी के नाम से मशहूर दादी चंद्रो तोमर (Dadi Chandro Tomar) ने किसान आंदोलन को लेकर एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
किसान तो केवल किसान है अन्नदाता है । ना वो ख़ालिसतानी ना आतंकवादी है ।
— Dadi Chandro Tomar (@realshooterdadi) February 6, 2021
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दादी चंद्रो तोमर (Dadi Chandra Tomar Twitter) ने किसानों के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा, "किसान तो केवल किसान है अन्नदाता है. ना वो खालिस्तानी ना आतंकवादी हैं." इसके अलावा चंद्रो तोमर ने एक और ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है, "सिख म्हारे भाई हैं, नसल से भी असल से भी."
सिख म्हारे भाई हैं नसल से भी असल से भी ।
— Dadi Chandro Tomar (@realshooterdadi) February 6, 2021
दादी चंद्रो तोमर (Dadi Chandro Tomar) के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, किसानों ने चक्का जाम के दौरान सोनीपत में अपने ट्रैक्टर और बड़े ट्रक लगाकर ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफ़ेरेल एक्सप्रेसवे (Eastern Periferal ExpresswaY) बंद किया. किसान एंबुलेंस और अन्य आपात सेवा के वाहनों को जाने दे रहे थे. किसानों ने सोनीपत में कुंडली बॉर्डर के पास केजीपी-केएमपी पर जाम लगाया. किसान संगठनों का आह्वान पर बुलाये गये चक्का जाम के दौरान, किसानों ने जम्मू-पठानकोट हाईवे, अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे, शाहजहांपुर (राजस्थान-हरियाणा) बॉर्डर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं