Crew Box Office Collection Day 1: लंबे इंतजार के बाद करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की मोस्ट अवेटेड फिल्म क्रू रिलीज हो गई है. यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. बीते दिनों क्रू का ट्रेलर रिलीज हुआ था. जिसमें करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन का शानदार कैमेस्ट्री देखने को मिली. चूंकि अब क्रू सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, ऐसे में फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. लंबी छुट्टियों को देखते हुए करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की इस फिल्म को रिलीज किया गया है.
ताजा आंकड़ों की मानें तो क्रू ने अपने पहले दिन 5-9 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि यह अभी अनुमानित आंकड़े है. फिल्म फाइनल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है. क्रू में तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन के अलावा पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ और कॉमेडियन कपिल शर्मा भी दिखाई देने वाले हैं. 'क्रू' राजेश ए. कृष्णन निर्देशित, बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशंस नेटवर्क की मच अवेटेड फिल्म है. क्रू फिल्म का बजट लगभग 40-50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आपको बता दें कि फिल्म की स्टोरी तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन की है. तीनों एयर होस्टेस हैं और जिंदगी में अपनी-अपनी समस्याओं से उलझ रही हैं. अब काम भी ऐसी एयरलाइन में करती हैं जो दिवालिया होने की कगार पर है. सैलरी का कोई अता-पता है नहीं. फिर एक दिन उनके सामने एक ऐसा मौका आता है जिसमें उन्हें कुछ गलत तो करना है लेकिन जिंदगी बदल सकती है. यह फैसला क्या है और ये एयर होस्टेस अपनी जिंदगी में ढेर सारी समस्याओं को कैसे बुला लेती हैं यह तो आप फिल्म देखकर ही जान सकेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं