Crew Box Office Collection Day 11: करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की क्रू बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की और अपने पहले हफ्ते स्टेबल रही. हालांकि Sacnilk.com के लेटेस्ट अपडेट में कहा गया है कि हाइस्ट कॉमेडी अपने दूसरे मंगलवार (9 अप्रैल) को ₹1 करोड़ से थोड़ा ऊपर की कमाई कर सकती है. क्रू तीन एयर होस्टेस के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपना खर्च पूरा करने और कुछ एक्सट्रा कैश कमाने की कोशिश कर रही हैं.
क्रू लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस अपडेट
रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रू को 11वें दिन डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर ₹ 1.52 की कमाई की उम्मीद है. फिल्म ने वीकएंड के दौरान नंबर्स बढ़े हैं. लेकिन हफ्ते के पहले दिन फिर से कलेक्शन में गिरावट आई. क्रू ने पहले हफ्ते में ₹43.75 करोड़ की कमाई की थी. 8वें दिन इसने ₹ 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया और 9वें दिन यह नंबर बढ़कर ₹ 5.25 करोड़ हो गया. 10वें दिन ₹ 5.5 करोड़ के साथ और बढ़त देखी गई. 10वें दिन के कलेक्शन को ध्यान में रखते हुए क्रू को सोमवार (8 अप्रैल) तक ₹ 59.77 करोड़ कमाने की उम्मीद है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि क्रू के पास दूसरे सोमवार (8 अप्रैल) को लगभग 9.38% हिंदी ऑक्यूपेंसी थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्रू पर क्या बोलीं कृति
कृति ने हाल ही में जूम के साथ एक इंटरव्यू में महिला प्रधान फिल्मों के रिजल्ट के बारे में बात की. उन्होंने कहा, "एक फिल्म सफल हो या न हो सिर्फ एक व्यक्ति नहीं है. यह एक पूरी टीम है. मैं इन सब को नजरअंदाज करना और अपने काम को बोलने देना पसंद करती हूं. कभी-कभी लोग तुरंत इसका दोष लड़की पर मढ़ देते हैं. कई मामले, सिर्फ फिल्में ही नहीं यहां तक कि कभी-कभी मैच भी ट्रोल होते हैं, आप उन पर इतना ध्यान नहीं दे सकते."
क्रू में दिलजीत दोसांझ, कपिल शर्मा, राजेश शर्मा, सास्वता चटर्जी और कुलभूषण खरबंदा भी अहम रोल में थे. क्रू तीन एयर होस्टेस की कहानी है जिनका किरदार करीना, तब्बू और कृति ने निभाया है. जिनकी जिंदगी तब उलट-पुलट हो जाती है जब वे एक डेड पैसेंजर को अपनी शर्ट के नीचे सोने के बिस्कुट की तस्करी करते हुए पाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं