विज्ञापन

Cocktail 2 Box Office Collection: अक्षय कुमार की  वेलकम टू द जंगल के सामने नहीं मानी कॉकटेल 2 ने हार, फ्राइडे को खूब की कमाई

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8: अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर वेलकम टू द जंगल के शोर में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने 75 करोड़ का नेट कलेक्शन भारत में कर लिया है. हालांकि फिल्म बजट से अभी दूर है.

Cocktail 2 Box Office Collection: अक्षय कुमार की  वेलकम टू द जंगल के सामने नहीं मानी कॉकटेल 2 ने हार, फ्राइडे को खूब की कमाई
Cocktail 2 Box Office Collection Day 8
नई दिल्ली:

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8: 26 जून को बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की 34 एक्टर वाली वेलकम टू द जंगल ने दस्तक दी है. फिल्म को लेकर बीते कई दिनों से चर्चा थी. लेकिन अब फिल्म को सोशल मीडिया और क्रिटिक्स द्वारा मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं. इन सबके बीच शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और रश्मिका मंदाना की कॉकटेल 2 का भारत में नेट कलेक्शन 8 दिन में 75 करोड़ पार हो गया है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 114 करोड़ पर पहुंची है. हालांकि 135 करोड़ बजट से फिल्म अभी दूर है. लेकिन वेलकम टू द जंगल के शोर में फिल्म ने अभी भी अच्छी कमाई हासिल नहीं की है. 

कॉकटेल 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, कॉकटेल 2 ने फ्राइडे को भारत में 4.25 करोड़ की कमाई हासिल की है. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 5.10 करोड़ रहा है. वहीं यह आंकड़ा 5,965 शोज के साथ फिल्म ने हासिल किया है. इसी के साथ भारत में नेट कलेक्शन 74.75 करोड़ हो गया है. जबकि इंडिया ग्रॉस 89.17 करोड़ और ओवरसीज कलेक्शन 25.50 करोड़ के साथ वर्ल्डवाइड कमाई 114.67 करोड़ हुई है. 

ये भी पढे़ं- हेमा मालिनी का 54 साल पुराना बंगला, धर्मेंद्र की यादें, डांस हॉल में जूते चप्पल की नहीं इजाजत, दो अलग किचन

कॉकटेल 2 का 7 दिनों में कलेक्शन

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन 13.50 करोड़ का नेट और 16.20 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन फिल्म ने किया था. वहीं दूसरे दिन आंकड़ा 16.25 करोड़ नेट और 19.50 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन रहा. तीसरे दिन फिल्म ने 17.75 करोड़ नेट और 21.30 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन हासिल किया. चौथे दिन 6.75 करोड़ नेट और 8.03 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया. पांचवे दिन 6.75 करोड़ नेट और 7.83 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन फिल्म ने किया. छठे दिन आंकड़ा 5.25 करोड़ नेट और 6.20 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन पर पहुंचा. जबकि सातवें दिन 4.25 करोड़ नेट और 5.02 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन रहा. 

वेलकम टू द जंगल ने पहले दिन कमाए इतने

26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई वेलकम टू द जंगल, जो वेलकम की तीसरी फ्रेंचाइजी है. उसने 18.75 करोड़ का नेट कलेक्शन, 22.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और 29 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन हासिल किया है.  

ये भी पढ़ें- वेलकम टू द जंगल का कितना है बजट, कितनी है स्टार्स की फीस और पहले दिन की इतनी ओपनिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cocktail 2, Welcome To The Jungle  box Office, Bollywood, Cocktail 2 Box Office, Box Office  news
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com